🇧🇴 झमाझम बारिश में तिरंगा झंडा शान से फहराया गया 🇧🇴 पत्थलगांव सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव के विद्यालय परिसर में उत्साह पूर्वक स्वंतत्रता दिवस के पावन अवसर पर सम्मान पूर्वक तिरंगा झंडा, विद्यालय समिति केअध्यक्ष मा, मुरारी लाल अग्रवाल जी के द्वारा फहराया गया। समिति के सम्मानीय व्यवस्थापक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सह व्यवस्थापक प्रयागराज अग्रवाल, सम्मनित सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व वरिष्ट लिपिक चंद्रा जी ,समस्त आचार्य परिवार, एवम बच्चो की उपस्थिति में छत्तीसगढ शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए, स्वतंत्रता दिवस पर्व पर तिरंगा झंडा फहराया गया। जिला संघ चालक अध्यक्ष मुरारी जी ने अपने सारगर्भित उद्बबोधन देते हुए कहा कि संपूर्ण भारत आजादी का अमृत महोत्सव उल्लास पूर्वक मना रहे हैं। हम सब भारतवासी को गर्व है। उन्होंने देश को आजादी किस प्रकार प्राप्त हुई, देश के प्रति शहीद हुए जवानों, क्रांतिकारियों, वीरांगनाओं ने जो देश के प्रति कार्य करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। ऐसे महान देश भक्तों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

