Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बदलने लगा है प्रदर्शन का तरीका, पुलिस वालों से झूमाझटकी बढ़ी, पुलिस प्रशासन में असंतोष
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बदलने लगा है प्रदर्शन का तरीका, पुलिस वालों से झूमाझटकी बढ़ी, पुलिस प्रशासन में असंतोष

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बदलने लगा है प्रदर्शन का तरीका, पुलिस वालों से झूमाझटकी बढ़ी, पुलिस प्रशासन में असंतोष

    महिला कर्मियों ने भी कहा हमारा भी नहीं लगते लिहाज, होती है अभद्रता

    बालोद। जिले में राजनीतिक पार्टी हो या फिर कोई भी संगठन प्रदर्शन के नाम पर पुलिस वालों से अभद्रता भी की जा रही है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन से जुड़े हुए कर्मियों में असंतोष फैलने लगा है। अनुभवी पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों का कहना है कि पहले इस तरह से प्रदर्शन नहीं होता था। लगातार घेराव और रैली ज्ञापन के नाम पर पुलिस वालों से भी अभद्रता की जाती है। पुलिस प्रशासन को दिए जाने वाले अल्टीमेटम ज्ञापन में साफ लिखा रहता है कि हम ज्ञापन सौंपने आएंगे। लेकिन इस दौरान ज्ञापन के बहाने प्रदर्शनकारी उपद्रव पर उतर आते हैं। और बैरिकेड तोड़ फोड़ कर पुलिस वालों से भी अभद्रता करते हैं। जो कि आपत्तिजनक होती है।


    सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस प्रशासन को सामने रहना पड़ता है। नाम प्रकाशित ना करने की शर्त पर एक महिलाकर्मी ने बताया कि आए दिन हो रहे प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मी का भी लिहाज नहीं रखा जाता है। प्रदर्शनकारी सामने आकर नारेबाजी तो करते हैं लेकिन गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं। हम अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे में इस तरह से हमें भी खतरा बना रहता है। लेकिन ड्यूटी के लिए उन्हें बर्दाश्त करना पड़ता है। कुछ अनुभवी थाना प्रभारी ने बताया कि पहले शालीनता पूर्ण प्रदर्शन होता था। दूर से ही लोग नारेबाजी करते थे ।पास आकर सिर्फ एक ज्ञापन देकर फोटो खींचा कर लौट जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हो जाते हैं और गलत तरीके से प्रदर्शन करते है। जिससे माहौल भी खराब होता है। अगर पुलिस वाले दबाव डालने लगते हैं तो उन पर भी आरोप लग जाता है। क्या करें, क्या ना करें यह दुविधा में हम पड़ जाते हैं ।प्रदर्शन का बदलता ये तरीका समाज के लिए भी चिंता का विषय है।

    अब बैरिकेड तोड़ रहे हैं प्रदर्शनकारी

    लगातार हो रहे प्रदर्शन में यह घटना आम बात हो चली है कि पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा के इंतजाम को भी तोड़ कर प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी घुस जाते हैं। बैरिकेड तोड़ना, स्टॉपर लांघना, पुलिस वालों से धक्का-मुक्की करना, दरवाजा तोड़ना गेट पर चढ़ना आदि आम बात हो चुकी है। पुलिस द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों से आदेश ना होने के चलते कड़े तरीके से प्रदर्शनकारियों को पीछे नहीं हटा पाती है। समझाने का प्रयास करती है लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र रहते हैं। उन्हें समझाना तक मुश्किल होता है। इससे एक गंभीर समस्या हो जाती है कि वे कैसे शांति बनाए रखें ।

    कुछ शराब के नशे में भी रहते हैं

    इससे पुलिस प्रशासन को परेशानी होती है खासतौर से महिला कर्मी अगर सामने हैं तो उन्हें भी असुविधा होती है कुछ महिला कर्मचारियों ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लड़के प्रदर्शन के बहाने गलत तरीके से धक्का-मुक्की करने का भी प्रयास करते हैं। महिलाओं को भी लिहाज नहीं किया जाता है ऐसे में बढ़ रही अशांति और पुलिसकर्मियों में भी नाराजगी है। तो वहीं खासतौर से महिला पुलिस कर्मियों को अपनी सुरक्षा का भी भय रहता है। वर्दी में होने के बाद भी उनका लिहाज नहीं किया जाता। जिले में इस तरह की घटना लगातार हो रही है। जिसे पुलिस प्रशासन व उनके परिवार में असंतोष का माहौल बनने लगा है। पुलिस के उच्च अधिकारी प्रदर्शन करने वाले चाहे किसी भी पार्टी, संगठन के प्रदर्शन करें ,उनकी मांगों को हम अफसरों व प्रशासन तक पहुंचाते हैं। अधिकारियों से भी मिलाते हैं। लेकिन शालीनता पूर्ण प्रदर्शन करना चाहिए। कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए।। इससे बलवा या उपद्रव होने का खतरा बना रहता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका हमारे जशपुर के लोकप्रिय राजघराने के सम्मानित एवं महान दिलीप सिंह जूदेव के परिजन श्रीमति संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव जी*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका गजब की है राजनीति, जो भाजपाई करते थे पहले विरोध, लगाते थे नारे, वही नगर पंचायत के पीआईसी मेंबर बन बैठे
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?