Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका राज्पाल सुश्री अनुसूईया उइके से मिले छत्तीसगढ़ के अजजा वर्ग के विधायक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका राज्पाल सुश्री अनुसूईया उइके से मिले छत्तीसगढ़ के अजजा वर्ग के विधायक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 23, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राज्पाल सुश्री अनुसूईया उइके से मिले छत्तीसगढ़ के अजजा वर्ग के विधायक*

    *केंद्र सरकार में लंबित अजजा वर्ग के हितों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की माँग की गई
    रायपुर
    केंद्र सरकार में लंबित अजजा वर्ग के हितों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ के अजजा वर्ग के विधायक
    राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके से राजभवन में जाकर मिले.
    छत्तीसगढ़ के अजजा विधायकों ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ के अजजा वर्ग के हितों पर विपरीत प्रभाव डालने वाले तथ्यों की ओर ध्यान आकर्षित कराया हैं जिसमें जिले के विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज भी शामिल हुए.

    छत्तीसगढ़ के अजजा वर्ग के विधायकगण ने राज्यपाल सुश्री अनुसाइया उइके से मिलकर माँग की है कि केन्द्र सरकार में लंबित अजजा वर्ग के हितों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाय.केन्द्रीय पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 28 जून 2022 के अधिसूचना क्रमांक 459 को छत्तीसगढ़ में लागू होने से रोकने संविधान के अनुक्षेत्र 244 ( 1 ) एवं पांचवी अनुसूची की कण्डिका 05 के तहत विशेषाधिकार का प्रयोग करने हेतु निवेदन किया है । चूंकि उक्त नियम के लागू होने से अनुसूचित क्षेत्रों में लागू पेशा कानून एवं वन अधिकार कानून 2006 के प्रावधानों का उल्लघंन होगा । इसलिए उक्त नियम को छत्तीसगढ़ में लागू होने से रोकने हेतु विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित कर केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया है । पत्र में लिखा कि आपके हस्तक्षेप से उक्त नियम को छत्तीसगढ़ में लागू होने से रोका जा सकता है । भारतीय संविधान में अनुसूचित जनजाति की सूची अधिसूचना के माध्यम से प्रकाशित कर जाति के आधार पर आरक्षण एवं अन्य सुविधाओं का प्रावधान रखा गया है । प्रत्येक 10 वर्ष में केन्द्र सरकार के द्वारा जनगणना कराई जाती है जिसमें धर्म के आधार पर व्यक्तियों की संख्या सुनिश्चित की जाती है । जनजातियों के श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों के लिए पृथक से धर्म कोड नहीं होने के कारण प्रगणको द्वारा मनमाने ढंग से धर्म अंकित कर दिया जाता है जिसके कारण जनजाति समाज की वास्तविक संख्या अंकित नहीं हो पाता है ।
    छत्तीसगढ़ के अजजा विधायकों ने राज्यपाल महोदया से आग्रह किया है कि वो भारत सरकार से आग्रह करने का कष्ट करें कि अजजा वर्ग के लिए पृथक से धर्म कोड आबंटित किया जाये जनजातीय समाज की वास्तविक संख्या ज्ञात हो सके । उच्चारण एवं मात्रात्मक संबंधी त्रुटि के कारण बहुत से जनजातियों की जाति भू अभिलेख एवं अन्य अभिलेखों में अपभ्रंश होकर अलग – अलग दर्ज हो गई है । छत्तीसगढ़ में ऐसे 22 जनजातियों में विसंगतियां पायी गई है । उक्त विसंगतियों को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्ताव कई बार केन्द्र सरकार को भेजा गया है ।इसके लिए निवेदन है कि केन्द्र सरकार से आग्रह करने का कष्ट करेंगे कि केंद्र सरकार इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करने का कष्ट करें । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत शासन द्वारा केन्द्र पोषित प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु गाईडलाईन दिनांक 01.07.2012 से लागू किया गया है जिसमें विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय सी . , 200,000 / – ( दो लाख ) रूपये निर्धारित की गई है , जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसुचि जाति के लिए आय सीमा 8,00,000 / – ( आठ लाख ) रूपये निर्धारित की है ।

    उन्होंने माँग की है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भी पालकों के लिए भी आय सीमा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनसुचित जाति वर्ग की भांति बढ़ाये जाने हेतु केन्द्र शासन से आग्रह करने का कष्ट करेंगे । संविधान के अनुच्छेद 244 ( 1 ) के तहत अधिसूचित क्षेत्रों में प्रशासन एवं नियंत्रण के लिए आपको विशेष शक्तियां दी गई है हम आपसे निवेदन करना चाहते है कि अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उपरोक्त वर्णित सभी बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही करने करने माँग की है ।

    ज्ञापन देने वाले विधायकों में श्री मनोज सिंह मण्डावी डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम श्री रामपुकार सिंह ठाकुर श्री खेलसाय सिंह श्री कवासी लखमा श्रीमती अनिला भेंडिया श्री अमरजीत भगत, श्री शिशुपाल सोरी, श्री लखेश्वर बघेल श्री मोहन मरकाम श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह श्री सन्त राम नेताम श्री इन्द्रशाह मंडावी श्री चिन्तामणि महराज,श्री यू . डी . मिंज, डॉ . लक्ष्मी धुर्व . श्री गुलाब कामरो शामिल हुए

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर में ढोल बाजे के साथ हुआ अनिश्चित कालीन हड़ताल का आगाज*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कुनकुरी विधानसभा के प्रायमरी स्कुल के बच्चों ने पौधेरोपण*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?