Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रर्दशनी को देखकर महत्वपूर्ण जानकारी मिला – नवीन, बसंत और रूपेश ……
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रर्दशनी को देखकर महत्वपूर्ण जानकारी मिला – नवीन, बसंत और रूपेश ……

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रर्दशनी को देखकर महत्वपूर्ण जानकारी मिला – नवीन, बसंत और रूपेश 

    छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित वितरित किए जा रहे पुस्तक, ब्रोसर, बुकलेट 

    एलईडी के माध्यम से विकास योजना का किया जा रहा है प्रचार प्रसार 

    मुख्यमंत्री के सुशासन में संवर रहा है छत्तीसगढ़ 

    जशपुरनगर 14 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग जशपुर के द्वारा रणजीता स्टेडियम चौक के पास 13 से 14 दिसंबर 24 तक दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को दी जा रही है। प्रर्दशनी का अवलोकन करने वाले फरसाबहार विकास खंड के नवीन कुमार , बसंत कांसाबेल विकास खंड के पाकरटोली निवासी श्री रूपेश साय ने बताया कि वे अभी कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन करके अच्छा लगा और बहुत सारी ज्ञानवर्धक जानकारी भी मिला है‌।

    तैयारी करने के लिए योजना से संबन्धित पुस्तिका भी मिला जिसके उनको अब तैयारी करने में आसानी होगी।

    पत्थलगांव विकास खंड के जय प्रकाश पैंकरा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत अनेक अच्छी योजना संचालित की जा रही है। इसकी जानकारी विस्तार से उनको यहां आकर मिला है। और लोगों को भी इसकी जानकारी देने की बात कही। प्रर्दशनी का अवलोकन जशपुर गिराग के नंनकू राम , कुलविंदर, बाबूलाल, कुनकुरी के जावेद, भागलपुर जशपुर के अलका कुजुर ने भी अवलोकन किया।

    प्रदर्शनी स्थल मे एलईडी स्क्रिन के माध्यम से भी उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा पुस्तक, ब्रोसर, बुकलेट का भी वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना से लाभान्वित हुए जनजाति परिवारों भी दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना किस तरह से लोगों के पक्के आशियाने को पूरा कर रही है इसे भी प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय का प्रयास से 220 बिस्तर का अस्पताल, 400 केवी विद्युत सब स्टेशन, पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर ले रहा नया रूप, एडवेंचर, इको-टूरिज्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुई है मायली नेचर कैंप का किया जा रहा है विकास को भी प्रदर्शित किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए महत्वपूर्ण कद महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना से समृद्ध होते किसान, छात्र-शिक्षक एवं पालक समुदाय के बीच अपनेपन की भावना को विकसित करने का जरिया बना न्योता भोजन, पीएम जनमन योजना, योजना से लखपति दीदी की राह पकड़ती महिलाएं स्व सहायता समूहों से सशक्त होती महिलाएं, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बनी लोगों का आशा का केंद्र, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सरकार के किए जा रहे कार्यों, कैंप कार्यालय से मरीजों को तत्काल मिल रहा है सहायता अब तक 1023 मरीज को मिला स्वास्थ्य लाभ, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों में व्यापक उत्साह, विष्णु के सुशासन में तेजी से बदल रही गांव की तस्वीर, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित सभी योजनाओं का दिया जा रहा लोगों को लाभ

    मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति होने का गौरव‘, लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम सहित अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रर्दशनी में जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार और कर्मचारियों राजकुमार, रविन्द्र, और अशोक ने लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का द्वितीय दिवस ग्राम……………
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 5 छात्र एसएससी जीडी में चयनित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?