Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका महासमुन्द डीईओ के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे मातहत बीईओ अधिकारी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका महासमुन्द डीईओ के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे मातहत बीईओ अधिकारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ■ महासमुन्द डीईओ के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे मातहत बीईओ अधिकारी
    ■ जानकारी देने में कर रहे टालमटोल
    सरायपाली:- सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने में सरायपाली विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी द्वारा कोताही बरतते हुए कार्यालय में जारी भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन कर्मचारियों के यात्रा भत्ता, अप्रेल 2018 से फरवरी 2022 तक केशबुक, ट्रेजरी बिल, बीटीआर रजिस्टर, कार्यालयीन स्टाक पंजी, कार्यालयीन बैंक खातो का डिटेल सहित सेवानिवृत्त शिक्षको के सेवानिवृत्ति पर न जांच व मांग से जुड़े दस्तावेजों की प्रमाणित छायाप्रति अलग-अलग आवेदन से चाही गई थी।

    अप्रेल माह में प्रस्तुत आवेदन पर विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ जनसूचना अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी द्वारा कोई जानकारी नही दिए जाने पर आवेदक सौरभ गोयल द्वारा प्रथम अपील प्रस्तुत कर जानकारी की मांग की गई। जिस पर प्रथम अपीलीय एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने 14 जुलाई को जनसूचना अधिकारी को आदेश पत्र जारी कर आवेदक को एक सप्ताह में निःशुल्क जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया था। परंतु जनसूचना अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी ने जानकारी देने से बचने के लिए अपने उच्चाधिकारी के आदेश को दरकिनार कर अपने उच्चाधिकारी को पत्र प्रेषित कर एक वर्ष की जानकारी एक आवेदन में दिए जाने का उल्लेख करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश को बौना साबित कर दिया गया। जबकि ऐसे ही आवेदन पत्रों में बसना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जानकारी प्रदाय की जा रही है। ऐसे में दोनो जन सूचना अधिकारियों में गलत कौन है यह जांच का विषय हो सकता है परंतु राज्य सूचना आयोग द्वारा एक आवेदन में एक विषय वस्तु का हवाला दिया जाता है ना कि एक वर्ष को विषय वस्तु के रूप में माना गया है। जिसे लेकर सरायपाली बीईओं प्रकाश चंद्र मांझी द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी नही दिए जाने के पीछे भ्रष्टाचार को प्रमुख कारण माना जा रहा हैं। ऐसे में आवेदक द्वारा जानकारी के लिए राज्य सूचना आयोग का रूख अख्तियार करते हुए विभाग के संचालक सुनील कुमार जैन को पत्र लिखकर सरायपाली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेवानिवत्त शिक्षको में कुछ शिक्षको को ऋणात्मक भुगतान किए जाने जिससे शासन के कोष में क्षति पंहुचने, बिजली बिल की राशि के गलत आहरण व उसके मनमाने उपयोग सहित मध्यान्ह भोजन में किए गए बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को लेकर जाचं व कार्रवाई की मांग की गई हैं। जिस पर वर्तमान बीईओं के कार्यकाल सहित पूर्व बीईओं के संलिप्तता को लेकर भी जांच टीम के समक्ष मय दस्तावेजी बयान लिए जाने की मांग की गई है। बहरहाल भ्रष्टाचार को लेकर सूचना के अधिकार कानून से घबराए अधिकारियों द्वारा जानकारी देने से बचने के लिए तरह-तरह के मामले आए दिन सामने आने के बाद भी प्रथम अपीलीय अधिकारियों द्वारा जनसूचना अधिकारियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जाना प्रमुख कारण माना जा रहा है।
    बाक्स मेटर
    जानकारी देने से बचने के साथ जनसूचना अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी ने मोबाईल पर संर्पक करने पर कहा कि एक वर्ष की जानकारी दे दी गई है। जबकि केवल एक पन्ने का जिला शिक्षा अधिकारी के नाम पर जारी पत्र में आवेदक को सूचना पर दी गई है और एक भी वर्ष की जानकरी संलग्न नही होने की बात कहने पर उनके द्वारा जानकारी दे दिए जाने का झूठ कहा गया। वहीं एक आवेदन में एक वर्ष की जानकारी ली जा सकती है इस हेतु जारी किसी प्रकार के कोई आदेश-निर्देश की जानकारी मांगे जाने पर वे निरूत्तर हो गए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.H) तहलका हेडिंग बेरोजगारो के सम्मान मे भाजपा युवा मोर्चा के नेता उतरेंगे मैदान मे 24अगस्त को युवा करेंगे मुख्यमंत्री निवास घेराव सोनू यादव महामंत्री जांजगीर नैला के भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री सोनू यादव ने समस्त जांजगीर विधानसभा छेत्र
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नारा गढबो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर गढबो नवा जशपुर को पूरा करने प्रयास :-यू.डी. मिंज
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?