हेडिंग ऐसे नेताओं को कांग्रेस सरकार के बड़े नेताओं के सपोर्ट के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है!सोनू यादव महामंत्री भाजयुमो
एनएसयूआई नेता अंकित सिंह सिसोदिया को तत्काल जेल दाखिल करने हेतु आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया । युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि विगत दिनों एक बालिका द्वारा एनएसयूआई के छात्र नेता अंकित सिंह सिसोदिया के ऊपर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगे थे,इसके बाद अकलतरा पुलिस ने उसके ऊपर एफ.आई.आर. दर्ज किया। लेकिन 19 तारीख को जो f.i.r. किया गया था आज दिनांक तक वह जेल दाखिल नहीं हो पाया है जब तक उसके ऊपर गैर जमानती धाराएं लगी थी इससे ऐसे आरोपियों के मनोबल को बढ़ावा मिलता है। इसलिए उसको तत्काल जेल दाखिल किया जाए और उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए। इसके अलावा आज दिनांक तक ऐसे आरोपी को कांग्रेश पार्टी के द्वारा नाही निष्कासित किया गया है ना ही कोई कार्यवाही की गई है इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र जनता के सामने आ गया है ऐसे आरोपी को कानूनी कार्यवाही तो कानून करेगी लेकिन पार्टी ने ऐसे आरोपी को संरक्षण लेकर कांग्रेश पार्टी के चरित्र को सामने रख दिया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश राठौर अध्यक्ष भाजयुमो जांजगीर सोनू यादव महामंत्री गोलू दुबे जिला प्रशिक्षण प्रमुख योगेश सिंह राणा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सदस्य देवव्रत देवांगन,महामंत्री, विक्रांत बघेल चांपा, प्रदीप राठौर ,गजेंद्र कर्ष प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

