Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पर्यटक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए लीज पर दिए जाएंगे मोटल और रिसॉर्ट*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पर्यटक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए लीज पर दिए जाएंगे मोटल और रिसॉर्ट*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पर्यटक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए लीज पर दिए जाएंगे मोटल और रिसॉर्ट*

    *छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने शुरू की द्वितीय चरण की निविदा प्रक्रिया*

    *निजी निवेशक कर सकेंगेे 05 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन*

    रायपुर, 2 सितंबर 2022/ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित मोटल और रिसॉर्ट के संचालन और इनमें पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन्हें 30 वर्षीय लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के निजी निवेशकों से मोटल और रिसॉर्ट के संचालन के लिए 5 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 10 संचालित एवं 14 असंचालित कुल 24 मोटल व रिसॉर्ट को 30-30 वर्ष के लीज पर देने के लिए निविदा की द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मोटल एवं रिसॉर्ट के संचालन के लिए की जा रही निविदा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के अनुभवी निजी निवेशकों को आमंत्रित कर पर्यटकों को व्यवसायिक दृष्टिकोण से और अधिक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की दिशा को सक्षम गति प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के निजी निवेशकों से 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। निविदा के संबंध में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाइट eproc.cgstate.gov.in एवं टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट एवं छत्तीसगढ़ www.chhattisgarhtourism.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के दूरभाष क्रमांक 0771-4224621 एवं मोबाइल नंबर 09300652548 पर संपर्क किया जा सकता है।
    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रथम चरण में निविदा के माध्यम से रायगढ़ और सरगुजा में स्थित मोटल के संचालन हेतु सफल निविदाकर्ताओं को उनके द्वारा प्रस्तुत अधिकतम वित्तीय प्रस्ताव को समिति द्वारा मान्य किया गया है। शीघ्र ही इन इकाईयों का संचालन सफल निविदाकर्ताओं को सौंपा जावेगा। निजी निवेशको द्वारा मितान मोटल चढ़ीरमा (सरगुजा के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 15.07 लाख रूपये एवं मितान मोटल, कोडातराई (रायगढ़) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 25.66 लाख रूपये पर 35 प्रतिशत वार्षिक किराया प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही इन दोनों मोटल का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। जिससे स्थानीय एवं देश-विदेश के पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें।

     

    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार

    दिनांक 2.09.2022 को ग्राम पण्डरापाठ में आकाशीय बिजली की चपेट मे आने वाले मरीजो को प्राथ०स्वा०केन्द्र पण्डरापाठ में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है ।

     

    दिनांक 2.09.2022 को ग्राम पण्डरापाठ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 व्यक्ति चपेट में आये है जिसमें सबसे पहले लक्ष्मी उम्र 18 वर्ष निवासी पण्डरापाठ, प्राथ०स्वा०केन्द्र पण्डरापाठ पहुची उसी समय अस्पताल में उपस्थित स्टाफ नर्स अनुज खलखो के द्वारा तत्काल प्रारम्भिक उपचार में दर्द का इंजेक्शन एवं एंटीबायोटिक लगाया गया।

    इसके पश्चात् ड्रेसर जुहरू राम भगत एवं स्टाफ नर्स मुमताज तिर्की आहत के घर जाकर 3 मरीजों का इलाज किये तत्पश्चात् उन्हें अस्पताल लाकर दर्द एवं एंटीबायोटिक का इंजेक्शन दिया गया है। अनुमानित समय शाम 6.30 बजे बगीचा से एम्बुलेंस पण्डरापाठ अस्तपाल पहुची। एम्बुलेंस में सभी मरीजों को सामु०स्वा०केन्द्र बगीचा रिफर किया गया। एम्बुलेंस वाहन में स्टाफ नर्स भी मरीजों को बगीचा लेकर आया।

    मरीजों के इलाज एवं रिफर की कार्यवाही सेक्टर प्रभारी द्वारा किया गया है। अनुमानित समय शाम 5.45 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सूचना दिये जाने पर तत्काल एम्बुलेंस वाहन प्राथ०स्वा०केन्द्र पण्डरापाठ हेतु भेजा गया एवं उसी एम्बुलेंस वाहन से बिजली से पिड़ित 4 व्यक्तियों को समय शाम 7.20 बजे सामु०स्वा०केन्द्र बगीचा में भर्ती कराया गया है। मरीजों का उपचार जारी है एवं सभी की स्थिति सामान्य है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण देशदेखा को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है**बुकिंग और पूछताछ के लिए 8770410285 पर सम्पर्क किया जा सकता है*
    Next Article dharmendra Sharma sampadakहमारे जिले के एसपी सर के निर्देश (C.G) tahalka.com
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?