Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक

    दोकड़ा / जशपुर–/ सावन के पावन तीसरे सोमवार को जशपुर जिले के बगिया में आस्था और भक्ति से ओतप्रोत विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर, तीतरमारा संगम नदी तट से शुरू होकर लगभग 7 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बगिया तक पहुंची।

    इस पुण्य यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय स्वयं कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर 7 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। यात्रा में ओडिशा के प्रसिद्ध दुलदूली बाजा की धुनों पर शिव भक्त झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।कांवड़ियों के पहुंचने पर बगिया स्थित श्री फलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी और श्रद्धालुओं के लिए इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि,एवं समाजसेवी भी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एम्बुलेंस चोरी के मामले का आरोपी गिरफ्तार
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक गोमती साय ने आज अपने पत्थलगांव स्थित निवास/कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जनता की समस्या को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    “कुर्सी की हवस में ठोंकी गई थी लोकतंत्र की छाती पर कील!” गोमती साय का कांग्रेस पर अब तक का सबसे खौफनाक वार!………….

    June 25, 2026

    “लाखों की लाइटें सिर्फ ‘शो-पीस’! बीटीआई चौक पर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन; देखें वैभव शर्मा की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।”………….

    June 23, 2026

    Die Nachteile von Wettanbieter: Ein Leitfaden zu Sportwetten ohne OASIS

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • “कुर्सी की हवस में ठोंकी गई थी लोकतंत्र की छाती पर कील!” गोमती साय का कांग्रेस पर अब तक का सबसे खौफनाक वार!………….
    • “लाखों की लाइटें सिर्फ ‘शो-पीस’! बीटीआई चौक पर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन; देखें वैभव शर्मा की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।”………….
    • Die Nachteile von Wettanbieter: Ein Leitfaden zu Sportwetten ohne OASIS
    • Kuidas Casino Mellstroy Eesti Mängijatele Rohkem Võimalusi Annab
    • Come funziona il programma fedeltà su Rollero Casino e perché aderire

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?