Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक गोमती साय ने आज अपने पत्थलगांव स्थित निवास/कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जनता की समस्या को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक गोमती साय ने आज अपने पत्थलगांव स्थित निवास/कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जनता की समस्या को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विधायक गोमती साय ने आज अपने पत्थलगांव स्थित निवास/कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जनता की समस्या को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

     

    जनता से संवाद कर समाधान निकालना ही हमारा संकल्प – गोमती साय

    पत्थलगांव – विधायक गोमती साय ने आज पत्थलगांव स्थित निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।

    जनता की बातों को प्राथमिकता देते हुए विधायक श्रीमती साय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की और प्रत्येक समस्या के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसेवा ही उनका मूल ध्येय है और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से होना चाहिए।यही हमारा संकल्प है।

     

    कार्यक्रम के उपरांत विधायक गोमती साय किलकिलेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेने किलकिला धाम पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

    विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि – हमारी कोशिश है कि हर नागरिक की आवाज़ सुनी जाए और हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से हो। जब जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद होता है, तभी सही मायनों में लोकतंत्र मजबूत होता है।

    इस जनदर्शन के माध्यम से आम जनता को एक बार फिर विश्वास हुआ कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए एक मजबूत नेतृत्व और संवेदनशील जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला कलेक्टर एवं विधायक द्वारा किया गया ब्लॉक की शासकीय कार्यालय एवं अन्य जगहों की निरीक्षण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary

    February 11, 2026

    Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim

    February 11, 2026

    Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary
    • Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim
    • Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real
    • Începe Jocuri Fără Instalare Direct În Browserul Tău ◦ România Bet Now
    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?