
कोतबा। दिनांक 30 जुलाई को जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास एवं पत्थलगांव विधानसभा की विद्यायक, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने उद्यानिकी महाविद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण करने हेतु कोतबा पहुंचकर राजस्व एवं वन सीमा से लगी भूमि का अवलोकन किया एवं सांस्कृतिक भवन में लोगो की जनसमस्याओ का निराकरण किया। इस दौरान भाजपा नेता सावरिया अग्रवाल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता उमाशंकर भगत, सुरुचि पैकरा, हेमवती भगत, हेमसागर गुप्ता, एवं समस्त भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

