Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: 20 नवंबर से लागू होंगी नई जमीन गाइडलाइन दरें, 25 साल पुराने नियम खत्म……….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: 20 नवंबर से लागू होंगी नई जमीन गाइडलाइन दरें, 25 साल पुराने नियम खत्म……….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 20, 2025Updated:November 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: 20 नवंबर से लागू होंगी नई जमीन गाइडलाइन दरें, 25 साल पुराने नियम खत्म

     

    .रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 से लागू होंगी। इस संबंध में पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय ने सभी कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 25 साल पुराने गाइडलाइन मूल्य निर्धारण नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रावधान लागू होने से रजिस्ट्री प्रक्रिया आसान होगी, भ्रम और विसंगतियां खत्म होंगी और आम जनता को अतिरिक्त शुल्कों से राहत मिलेगी।

     

    आज की सुर्खियां :- नई गाइडलाइन दरों की गणना कई तय मानकों पर आधारित होगी—जैसे मुख्य मार्ग से दूरी, किस तल पर संपत्ति स्थित है, आसपास की स्थितियां और अन्य प्रभावित करने वाले कारक। इन्हीं आधारों पर संपत्ति के बाजार मूल्य का आकलन किया जाएगा। पुराने नियम वर्ष 2000 में बनाए गए थे और दो दशकों से अधिक समय तक बिना संशोधन के लागू थे।

     

    आज की सुर्खियां : पुराने नियमों में कई समस्याएं थीं। उदाहरण के तौर पर, मुख्य मार्ग के आधार पर मूल्य निर्धारण का प्रावधान तो था, लेकिन ‘मुख्य मार्ग’ की स्पष्ट परिभाषा कहीं दर्ज नहीं थी। इससे बाजार मूल्य का सही अनुमान लगा पाना मुश्किल हो जाता था।

     

    cg news : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नियमों का पुनरीक्षण करते हुए इन्हें सरल, संक्षिप्त और जनहितैषी बनाया गया है। साथ ही नए उपबंध 2025 के तहत मानवीय हस्तक्षेप कम करने और संपूर्ण प्रक्रिया को सॉफ्टवेयर आधारित, स्वचालित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। नए नियम लागू होने के बाद संपत्ति पंजीयन से जुड़े अनेक विवाद और देरी कम होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में बाल दिवस के उपलक्ष में किया गया आनंद मेला का आयोजन 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2025 20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा आयोजन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………

    August 23, 2026

    आरोप प्रमाणित, जांच संस्थित… फिर भी 237 दिन बाद कार्रवाई का इंतजार!

    August 23, 2026

    सावन में सेवा की मिसाल: लुदानिया परिवार का भव्य भंडारा, 26 तारीख को होगा अंतिम भंडारा……..

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………
    • आरोप प्रमाणित, जांच संस्थित… फिर भी 237 दिन बाद कार्रवाई का इंतजार!
    • सावन में सेवा की मिसाल: लुदानिया परिवार का भव्य भंडारा, 26 तारीख को होगा अंतिम भंडारा……..
    • पत्थलगांव वालों हो जाएं सावधान! मासूम बच्चों से भीख मंगवाने का आरोप, आखिर इनके भविष्य का जिम्मेदार कौन?…………
    • पत्रकारिता के भीष्म पितामह रमेश शर्मा को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?