Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2025 20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा आयोजन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2025 20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा आयोजन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2025

    20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा आयोजन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल

    मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का होगा शुभारंभ

    सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, सभी तैयारियां पूर्ण

    अम्बिकापुर 19 नवम्बर 2025/ देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिले में 20 नम्बर 2025 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री जुएल ओराम, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री दुर्गा दास उइके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार श्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में जनजातीय प्रमुखों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला लगाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय विद्रोहों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।

     

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त वाणिज्यिक कर विभाग मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा श्री ओम प्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहेंगे।

    सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, सभी तैयारियां पूर्ण-

    राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के एक दिवसीय जिला प्रवास को देखते हुए, जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगभग 2000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जोकि पूरे शहर और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल, मार्गों और शहर के प्रमुख स्थलों पर चरणबद्ध सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर विशेष टीमों की तैनाती, बैरिकेटिंग और रिहर्सल पूरी कर ली गई है। हाईवे और शहर के मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स, ट्रैफिक पुलिस और आईटी सेल के जवान तैनात किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। पार्किंग स्थानों और प्रवेश/निकास द्वारों पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति दौरे के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए सरगुजा पुलिस ने 20 नवंबर को लागू होने वाली ट्रैफिक डायवर्सन एडवाइजरी जारी की है। इसके अंतर्गत राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर निर्धारित समय में आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।मुख्य मार्गों से शहर में आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। कुछ प्रमुख चौराहों जैसे गांधी चौक, आकाशवाणी चौक, अंबेडकर चौक, घड़ी चौक पर अस्थायी बैरिकेडिंग की जाएगी। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर अस्थायी रोक रहेगी।

    आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे डायवर्सन मार्गों का उपयोग कर अनावश्यक भीड़भाड़ न करें और पुलिस कर्मचारियों का सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: 20 नवंबर से लागू होंगी नई जमीन गाइडलाइन दरें, 25 साल पुराने नियम खत्म……….
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अंबिकापुर शहर के पीजी ग्राउंड में आज जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में पहुची…………………..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………

    October 22, 2026

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?