अंबिकापुर शहर के पीजी ग्राउंड में आज जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में पहुची राष्ट्रपति के स्वागत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री, सांसद और विधायक अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विओ 01
जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति स्वयं एक आदिवासी बेटी होने के नाते जल, जंगल और जमीन से जुड़े जनजातीय जीवन की भावनाओं को बखूबी समझती हैं।बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा के विचारों और उनके योगदान को भी याद किया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जब नारी सशक्त होगी, तभी समाज और देश का सशक्तिकरण संभव है।
वीओ 02
अंबिकापुर विधायक और छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी समारोह में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि लंबे समय बाद देश की महामहिम राष्ट्रपति अंबिकापुर आई हैं। 1952 के बाद, पूरे 73 वर्षों के बाद, राष्ट्रपति का यह आगमन ऐतिहासिक है और अंबिकापुर के लिए गर्व का दिन है।



