Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका भूमिहीन पहाड़ी कोरवाओं को भी मिल रहा है राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का लाभ
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका भूमिहीन पहाड़ी कोरवाओं को भी मिल रहा है राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का लाभ

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर ने विडियों कॉल के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा हितग्राही रूपन राम और मशरी से योजना की ली जानकारी
    हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें दो किश्त का लाभ मिल चुका है, उचित मूल्य दुकान से प्रतिमाह राशन मिलता है
    मसरी के पिता श्री लुबरी को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है
    मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए अभार व्यक्त किया
    जशपुरनगर 28 नवम्बर 2022/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर कक्ष से विडियों कॉल के माध्यम से लाभांवित हितग्राहियों से योजना की जानकारी ली। बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुरूमढोड़ा के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा हितग्राही मसरी और बगीचा विकासखण्ड के महंनाई ग्राम पंचायत गासेबध के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा हितग्राही रूपन राम से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की जानकारी ली। हितग्राहियों मसरी और रूपन राम ने बताया कि योजना के तहत् उन्हें दो किश्तों में दो-दो हजार राशि प्राप्त हुई है। कुल दोनों हितग्राहियों के खाते में 4-4 हजार रूपए आ चुका है।
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार भूमिहीन श्रमिक परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना की शुरूआत की है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत् 1 वर्ष में एक हितग्राही को 7 हजार का वार्षिक सहायता दिया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 1785 भूमिहीन श्रमिकों को 39 हजार 28 दिन मानव दिवस का रोजगार दिया गया है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए अभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन ऐसे परिवारों को मनरेगा के माध्यम से उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध करा रहा है ताकि वे आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें।


    पहाड़ी कोरवा हितग्राही मसरी ने बताया कि उन्हें उचित मूल्य दुकान के माध्यम से प्रतिमाह राशन मिलता है। बैंक में उनका खाता भी खोला गया है जिससे योजना के तहत् राशि उनके खाते में सीधे जमा हो जाता है। उनके पिता 63 वर्षीय श्री लुबरी को वृद्धा पेंशन का भी लाभ मिल रहा है। लाभान्वित हितग्राही पहाड़ी कोरवा श्री रूपन राम ने बताया कि मनरेगा के तहत उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है और उचित मूल्य दुकान से उन्हें प्रतिमाह राशन भी मिलता है।
    सं.क्र./1803/नूतन फोटो क्रमांक- 02 से 05

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleनरेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *कुनकुरी एवं तपकरा स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मरीजों की जाँच*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बगीचा के झापीदराह निवास कोरवा हितग्राही जगत को मिला बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?