Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक
    Uncategorized

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

     

    अम्बिकापुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी से बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर लौटे 14 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों (Trainee Sub-Inspectors) को व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए सरगुजा जिला आवंटित किया गया है। जिले में आमद दर्ज कराने के बाद सरगुजा पुलिस अधीक्षक (डीआईजी/एसएसपी) श्री राजेश अग्रवाल ने सभी नए अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    बैठक के दौरान एसपी राजेश अग्रवाल ने सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को अपने कर्तव्य स्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने, मामलों की निष्पक्ष जांच व विवेचना करने तथा आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए बेहतर तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) की जानकारी रखने की हिदायत दी। उन्होंने सभी को फील्ड ट्रेनिंग के दौरान सौंपे गए हर कार्य को पूरी लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से करने के लिए निर्देशित किया।

    इन थानों में हुई तैनाती

    व्यावहारिक प्रशिक्षण को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी 14 प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है, जो इस प्रकार है:

    थाना कोतवाली: 03 प्रशिक्षु

    थाना गांधीनगरः 02 प्रशिक्षु

    थाना सीतापुर: 02 प्रशिक्षु

    थाना मणीपुरः 02 प्रशिक्षु

    थाना उदयपुरः 01 प्रशिक्षु

    थाना लखनपुरः 01 प्रशिक्षु

    थाना बतौली: 01 प्रशिक्षु

    थाना लुण्ड्राः 01 प्रशिक्षु

    थाना दरिमाः 01 प्रशिक्षु

    इस समीक्षा बैठक के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अम्बिकापुर श्री राहुल बंसल (IPS), रक्षित निरीक्षक अम्बिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक (एम) श्री अभय सिंह (स्थापना शाखा) समेत अन्य पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपत्थलगांव में फिटनेस क्रांतिः अंशु अग्रवाल ने खोला आधुनिक जिम, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग समय और ‘आइस बाथ’ की सुविधा…………..
    Next Article जशपुर के कमतरा ने पेश की मिसाल: “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो” अभियान के तहत बना नशा मुक्त गाँव………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?