रिश्तों का कत्ल करने निकला था दामाद ! 3 महीने तक पुलिस को छकाया, फिर ‘आज की सुर्खियां’ पर देखिए कैसे हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’
विशेष रिपोर्टः प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के साथ
रायगढ़ः क्या कोई इंसान इतना अंधा हो सकता है कि अपनी ही जीवनसंगिनी और बूढ़े ससुर के खून का प्यासा बन जाए? जी हां, रायगढ़ के कापू में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लेकिन कहते हैं ना कि कानून के हाथ और ‘आज की सुर्खियां’ की नजर से कोई पापी बच नहीं सकता !
लोहे का सब्बल, धारदार कुल्हाड़ी और खूनी इरादा !
वारदात ऐसी कि सुनकर रूह कांप जाए। आरोपी ने गुस्से में अंधा होकर अपनी पत्नी और ससुर पर लोहे के भारी सब्बल और धारदार टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया था। लहूलुहान अपनों को तड़पता छोड़, यह शातिर आरोपी पिछले 3 महीनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। उसे लगा था कि वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा।
सरगुजा में बिछाया गया ‘मौत का जाल’
लेकिन रायगढ़ के सिंघम यानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह का आदेश साफ था – “अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालो!” पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’। 3 महीने की लुका-छिपी के बाद, कापू पुलिस ने सरगुजा में ऐसी तगड़ी घेराबंदी की कि आरोपी को हिलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया वही खूनी सब्बल और धारदार टंगिया भी बरामद कर ली है।
धर्मेंद्र शर्मा की बेबाक राय (प्रधान संपादक, आज की सुर्खियां):
“अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, न्याय की जीत तय है। रायगढ़ पुलिस की इस मुस्तैदी को ‘आज की सुर्खियां’ सलाम करता है। गैर-जमानती धाराओं के तहत अब यह खूनी दामाद जेल की सलाखों के पीछे अपनी जिंदगी की रोटियां तोड़ेगा।”
पल-पल की कड़क और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहिए ‘आज की सुर्खियां’ के साथ। खबर अच्छी लगी हो तो शेयर करना न भूलें!



