Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का बड़ा धमाकाः आधी रात को गौवंश पर कुल्हाड़ी चलाने वाले 4 कसाई गिरफ्तार, 2 अब भी फरार !…………..
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का बड़ा धमाकाः आधी रात को गौवंश पर कुल्हाड़ी चलाने वाले 4 कसाई गिरफ्तार, 2 अब भी फरार !…………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर (बागबहार)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बागबहार थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गौवंश वध (Gauvansh Vadh) करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर भागने वाले 2 अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

    मौके से हथियार, बाइक और टॉर्च जब्त

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार, कत्ल करने की सामग्री, मोटरसाइकिल और टॉर्च जब्त की है। बताया जा रहा है कि आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहे थे।

    इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

    बागबहार पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गो-तस्करी और गो-वध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    सलाखों के पीछे पहुंचे इन आरोपियों के नामः

    1. अयजक एक्का (उम्र 35 वर्ष) निवासीः कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार।

    2. सुशील कुजूर (उम्र 28 वर्ष) निवासीः कर्राजोर डीपापारा, थाना बागबहार।

    3. प्रमोद एक्का (उम्र 30 वर्ष) निवासीः कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार।

    4. अगस्तुस तिर्की (उम्र 34 वर्ष) निवासीः कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार।

    * 2 फरार आरोपियों की उल्टी गिनती शुरू !

    इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द दोनों सलाखों के पीछे होंगे।

    ब्यूरो रिपोर्ट: आज की सुर्खियां उप संपादकः वैभव शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article“कांप उठा सरगुजा… जब ‘आज की सुर्खियां’ पर खुली 3 महीने पुराने इस खूनी खेल की पोल!”…………..
    Next Article रिश्तों का कत्ल: जशपुर में कलयुगी बहू की खूनी साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने बेनकाब किया ‘अंधा मर्डर’!……….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………

    October 22, 2026

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?