Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, October 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»“कांप उठा सरगुजा… जब ‘आज की सुर्खियां’ पर खुली 3 महीने पुराने इस खूनी खेल की पोल!”…………..
    Uncategorized

    “कांप उठा सरगुजा… जब ‘आज की सुर्खियां’ पर खुली 3 महीने पुराने इस खूनी खेल की पोल!”…………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    रिश्तों का कत्ल करने निकला था दामाद ! 3 महीने तक पुलिस को छकाया, फिर ‘आज की सुर्खियां’ पर देखिए कैसे हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260704-WA0109.mp4

     

    विशेष रिपोर्टः प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के साथ

    रायगढ़ः क्या कोई इंसान इतना अंधा हो सकता है कि अपनी ही जीवनसंगिनी और बूढ़े ससुर के खून का प्यासा बन जाए? जी हां, रायगढ़ के कापू में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लेकिन कहते हैं ना कि कानून के हाथ और ‘आज की सुर्खियां’ की नजर से कोई पापी बच नहीं सकता !

     

    लोहे का सब्बल, धारदार कुल्हाड़ी और खूनी इरादा !

     

    वारदात ऐसी कि सुनकर रूह कांप जाए। आरोपी ने गुस्से में अंधा होकर अपनी पत्नी और ससुर पर लोहे के भारी सब्बल और धारदार टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया था। लहूलुहान अपनों को तड़पता छोड़, यह शातिर आरोपी पिछले 3 महीनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। उसे लगा था कि वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा।

     

    सरगुजा में बिछाया गया ‘मौत का जाल’

     

    लेकिन रायगढ़ के सिंघम यानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह का आदेश साफ था – “अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालो!” पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’। 3 महीने की लुका-छिपी के बाद, कापू पुलिस ने सरगुजा में ऐसी तगड़ी घेराबंदी की कि आरोपी को हिलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को दबोचा, बल्कि उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया वही खूनी सब्बल और धारदार टंगिया भी बरामद कर ली है।

     

    धर्मेंद्र शर्मा की बेबाक राय (प्रधान संपादक, आज की सुर्खियां):

     

    “अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, न्याय की जीत तय है। रायगढ़ पुलिस की इस मुस्तैदी को ‘आज की सुर्खियां’ सलाम करता है। गैर-जमानती धाराओं के तहत अब यह खूनी दामाद जेल की सलाखों के पीछे अपनी जिंदगी की रोटियां तोड़ेगा।”

     

    पल-पल की कड़क और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहिए ‘आज की सुर्खियां’ के साथ। खबर अच्छी लगी हो तो शेयर करना न भूलें!

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleग्रामीण व्यवस्था की रीढ़ ‘कोटवारों’ ने उठाई हक की आवाजः बिना जांच निलंबन पर जताई चिंता, जशपुर से गूंजी मांग……..
    Next Article *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का बड़ा धमाकाः आधी रात को गौवंश पर कुल्हाड़ी चलाने वाले 4 कसाई गिरफ्तार, 2 अब भी फरार !…………..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?