Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»सरगुजा में अब किरायेदारों पर नहीं चलेगी लापरवाही! बिना पुलिस वेरिफिकेशन मकान दिया तो सीधे FIR, पहला मकान मालिक गिरफ्तार………..
    Uncategorized

    सरगुजा में अब किरायेदारों पर नहीं चलेगी लापरवाही! बिना पुलिस वेरिफिकेशन मकान दिया तो सीधे FIR, पहला मकान मालिक गिरफ्तार………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    उप संपादक वैभव शर्मा की कलम से ✍🏼

    डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल की सख्त नीति का दिखा असर, अपराधियों को पनाह देने वालों पर भी अब कानून का शिकंजा। ‘समाधान ऐप’ से घर बैठे कुछ मिनटों में कराएं किरायेदारों का पुलिस सत्यापन।

    अंबिकापुर। सरगुजा में अब बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखना भारी पड़ सकता है। जिले में पहली बार किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले एक मकान मालिक को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की गई है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के स्पष्ट निर्देश के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अब लापरवाही करने वाले मकान मालिक भी कानून के दायरे में आएंगे।

    थाना गांधीनगर की जांच में सामने आया कि आरोपी मकान मालिक ने किरायेदारों की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी और उनका सत्यापन भी नहीं कराया था। बाद में इन्हीं किरायेदारों का नाम डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में सामने आया। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अन्य मकान मालिकों के लिए भी स्पष्ट चेतावनी है।

    सरगुजा पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि किरायेदार का सत्यापन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कदम है। अब ‘समाधान ऐप’ और CCTNS नागरिक सेवा पोर्टल के जरिए घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन सत्यापन कराया जा सकता है। इच्छुक नागरिक अपने नजदीकी थाना में जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

    पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, बिना जानकारी के रह रहा किरायेदार या संदिग्ध मुसाफिर दिखाई दे तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 9479193599 अथवा डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleअंबिकापुर में बाइक चोर गिरफ्तार: 50 हजार की होंडा शाइन बरामद, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस………
    Next Article *आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर:-* कोकियाखार सड़क पर गरमाई सियासत: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार, सुनील अग्रवाल बोले—”तथ्य नहीं, भ्रम फैलाने की राजनीति हो रही”……….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………

    September 14, 2026

    25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    September 14, 2026

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?