
क्रांतिकारी पत्रकार वभव शर्मा की विशेष खबर
सोनगेरसा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मृत गौवंश सहित छुरी और डंडा बरामद
जशपुर। चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र के ग्राम सोनगेरसा में गौवंश की हत्या कर उसका मांस बनाने की तैयारी किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी और डंडा भी बरामद किया गया है। मृत गौवंश को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस को 23 अगस्त 2026 को ग्राम सोनगेरसा निवासी 35 वर्षीय महिला द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त को आरोपी विफा राम एक गौवंश पर लकड़ी के डंडे से हमला कर रहा था। संदेह होने पर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने गौवंश को मृत अवस्था में पाया तथा आरोपियों द्वारा उसके मांस के लिए खाल निकालने का प्रयास किए जाने की बात पुलिस को बताई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी पंडरा पाठ पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और मृत गौवंश को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विफा राम (55), निवासी ग्राम सोनगेरसा तथा उगीत रवि (56), निवासी ग्राम गायबूडा को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा बीएनएस की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक आदित्य कुमार साय, आरक्षक बिलचुस लकड़ा एवं राम प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आज की सुर्खियां | क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर उप संपादक
