Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार…….
    Uncategorized

    गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार…….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    क्रांतिकारी पत्रकार वभव शर्मा की विशेष खबर

    सोनगेरसा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मृत गौवंश सहित छुरी और डंडा बरामद

    जशपुर। चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र के ग्राम सोनगेरसा में गौवंश की हत्या कर उसका मांस बनाने की तैयारी किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी और डंडा भी बरामद किया गया है। मृत गौवंश को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

     

    पुलिस को 23 अगस्त 2026 को ग्राम सोनगेरसा निवासी 35 वर्षीय महिला द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त को आरोपी विफा राम एक गौवंश पर लकड़ी के डंडे से हमला कर रहा था। संदेह होने पर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने गौवंश को मृत अवस्था में पाया तथा आरोपियों द्वारा उसके मांस के लिए खाल निकालने का प्रयास किए जाने की बात पुलिस को बताई।

     

    मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी पंडरा पाठ पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और मृत गौवंश को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विफा राम (55), निवासी ग्राम सोनगेरसा तथा उगीत रवि (56), निवासी ग्राम गायबूडा को हिरासत में लिया।

     

    पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा बीएनएस की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

     

    इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक आदित्य कुमार साय, आरक्षक बिलचुस लकड़ा एवं राम प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

     

    आज की सुर्खियां | क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर उप  संपादक 

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleबाजार के दिन बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, अंबिकापुर रोड हुआ जलमग्न……..
    Next Article रायगढ़ रोड पर मौत का सफर! बाईपास के इंतजार में शहर की सड़कें बन रहीं हादसों का अड्डा…….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?