
आज की सुर्खियां | क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर
पत्थलगांव। सोमवार को हुई तेज बारिश और बाजार के दिन अंबिकापुर रोड की बदहाल जल निकासी व्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वार्ड नंबर 4 में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा अंबिकापुर रोड पानी से जलमग्न हो गया।
बाजार का दिन होने के कारण सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रही। ऐसे में सड़क पर जमा बारिश के पानी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही इस मार्ग पर जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
बारिश ने एक बार फिर जिम्मेदारों की नाली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि वार्ड नंबर 4 में उचित नाली एवं पानी निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए, ताकि हर बारिश में सड़क को तालाब बनने से रोका जा सके।
रिपोर्ट: क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा
उप संपादक, आज की सुर्खियां
