Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस समारोह का किया गया आयोजन
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस समारोह का किया गया आयोजन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम
    विद्यालय में जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस समारोह का किया गया आयोजन

    कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित सभी लोगों को मद्यपान त्यागने की दिलाई गई शपथ

    विधायक श्री भगत ने गुरू घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी को उनके बताए मार्गों एवं आदर्शो पर चलने हेतु किया प्रोत्साहित

    नशा मुक्ति के संबंध में दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा गीत के माध्यम से दी गई मनमोहक प्रस्तुति

    जशपुरनगर 18 दिसम्बर 2022/संत श्री गुरू घासी दास की जयंती पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जशपुरनगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जशपुर श्री विनय भगत द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं संत गुरू घासी दास की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई. एल. ठाकुर, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सुचिता मिंज, सूरज चौरसिया, विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य स्टॉफ सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
    कार्यक्रम की शुरुआत में दृष्टिबाधित विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं मद्यपान का त्याग करने हेतु गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही कांसाबेल विकासखण्ड के गायन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।
    मद्य निषेध दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी स्कूली बच्चों को अतिथियों द्वारा मद्यपान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई एवं विधायक श्री भगत द्वारा स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को मद्यपान त्यागने, खुद नशा नहीं करने एवं दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का सामूहिक शपथ दिलाया गया।
    विधायक श्री भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को गुरूघासी दास जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुरूघासी दास के जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि सभी को उनके बताए मार्गों एवं आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है। श्री भगत ने गुरुघासी दास की सभी मानव एक समान है। नशा, नाश का जड़ है जैसी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को मद्यपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि मद्यपान का सेवन करने से व्यक्ति के साथ-साथ उसका पूरा परिवार भी प्रभावित होता है। उन्होंने शराब को समाज के पिछड़ेपन एवं पारिवारिक कलह की वजह बताई।
    विधायक श्री भगत ने स्कूली बच्चों को स्थानीय सादरी भाषा में शराब पीने के दुष्प्रभाव एवं मद्य सेवन न करने का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि शराब पीने से शरीर का नाश होता है। इसलिए मद्यपान नहीं करना चाहिए। श्री भगत ने स्कूली बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने, जीवन में कभी निराश न होने, अपनी कमजोरियों, गलतियों को समझकर सुधार करने एवं दृढ़ निश्चय से अपने मंजिल को हासिल करने हेतु प्रेरित किया।
    कार्यक्रम में उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती मिंज ने संत गुरु घासी दास के जीवन परिचय एवं आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संत गुरु घासीदास ने लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाते हुए समाज मे फैली विषमताओं को दूर करने करने का कार्य किया। उन्होंने मद्यपान से होने वाली हानियोें के बारे में जानकारी देते हुए सभी बच्चों को शराब, सिगरेट, तम्बाकू सहित हर प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहने का आग्रह किया। साथ ही सभी बच्चों को संत गुरु घासी दास के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रोत्साहित किया।
    स.क्र// सुरजीत सिंह फोटो नंबर-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*गौरव दिवस के अवसर पर महाराजा चौक में जनसंपर्क विभाग के लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में युवाओं महिलाओं, विघार्थियों नागरिकों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका श्री धरमलाल कौशिक पूर्व नेता प्रतिपक्ष जी ने छत्तीसगढ़ के विकास के संबंध में …………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?