Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका किलकिलेश्वर धाम पत्थलगांव में आयोजन विशाल हिन्दू सम्मेलन*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका किलकिलेश्वर धाम पत्थलगांव में आयोजन विशाल हिन्दू सम्मेलन*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *किलकिलेश्वर धाम पत्थलगांव में आयोजन विशाल हिन्दू सम्मेलन*

    *स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान दिवस के अवसर पर लगा संतो का समागम*

    *50 परिवार के सैकड़ो लोगो का हुआ घर वापसी*

    *क्षेत्र के गुरुओं और मंडलियों का लगा ताता*

    जशपुर:- हिंदूत्व का विशाल सम्मेलन पत्थलगांव के किलकिला शिव मंदिर प्रांगण में वरिष्ठ संतों व अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं हिंदू स्वाभिमानी सूर्य प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में आयोजित हुई ।

    पत्थलगांव के धर्मनगरी किलकिलेश्वेर धाम में क्षेत्रीय आर्य समाज, किलकिलेश्वर धाम ट्रस्ट, गायत्री परिवार, संत गहिरा समाज,अलेख महिमा, धर्मजागरण समन्वय छत्तीसगढ़, एवं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमे स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के 96 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर संत सम्मलेन एवं विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें माता पूजारी, जानीया,गुनिया, बैगा, गांवों के संत समेत भजन.कीर्तन मण्डलीयों से आये हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

    घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सर्वप्रथम किलकिला मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना किया साथ ही मंदिर के श्री-श्री 1008 कपिलदास मुनि बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान मुनि बाबा ने भावुक हो कहा कि स्व दिलीप सिंह जूदेव द्वारा चलाए गए घर वापसी अभियान की कमान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हाथों में लेकर बड़ी ही निष्ठापूर्वक और प्रखरता से आगे बढ़ाया है, इस भव्य सम्मेलन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ श्री-श्री 1008 महंत कपीलदास मुनि बाबा,अध्यक्ष सनातन संत सभा कैलासगुफ़ा संत बर्बूरुवाहान महाराज,हिंदू आचार्य राकेश गुरुकुल तुरंगा,अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष छग महंत त्रिवेणीदास महाराज,आचार्य स्वामी अशोकानंद महाराज,राजकुमार चंद्रा,रोहित शास्त्री,उरांव समाज जिलाध्यक्ष डॉ बीएल भगत, सुरेंद्र बेसरा,दीपक शर्मा, कपिल शास्त्री एवं अन्य कई साथ रहे ।

    सभी संतो ने अपना अतुलनीय विचार रखा, हिंदू सम्मेलन में शुद्धि यज्ञ के बाद घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सैंकड़ों लोगों का गंगाजल से चरण धो कर पुन: हिन्दू धर्म में वापसी किया।

    भव्य आयोजन में हजारों कि संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित थे, इस दौरान हिन्दू कुलतिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जय श्रीराम के नारे के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि इस महान राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में शामिल होने के लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं जब तक हमारे बिछड़े हिंदुओं की हम घर वापसी नहीं कराएंगे तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे,उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद नहीं होते तो पूरे भारत में धर्मांतरण हो जाता लेकिन उन्होंने अपना जीवन समर्पण कर दिया और हिंदुओं को एक करने के लिए हमेशा लगे रहे। मेरे पिताजी स्व दिलीप सिंह जूदेव के इस घर वापसी के कार्यक्रम को मैं चलाता आ रहा हूं जिसमे मेरा साथ देने के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं जूदेव ने कहा हिंदुत्व किसी जाति का नही राष्ट्रीयता का प्रतीक है इतिहास गवाह है जहा हिंदू घटा है देश बटा है।इसीलिए हिंदू बचाना मंदिर बनाने से भी बड़ा कार्य है क्योंकि हिंदू ही मंदिर बनाएगा मंदिर हिंदू नही। अंत मे उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं ये धर्मांतरण का घिनौना कार्य बंद कर दो अन्यथा इसका दूरगामी परिणाम विचारणीय होगा ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *बगीचा के सरधापाठ में बगीचा एसडीएम आर पी चौहान ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को कंबल वितरित किया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *भूपेश सरकार का भेंट मुलाकात एक महज दिखौटी बन कर रह गयी है : कौशिक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?