Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका भाजपा कार्यकर्ता न कभी थके हैं, न कभी झुके हैं, न कभी रूके हैं – कौशिक
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका भाजपा कार्यकर्ता न कभी थके हैं, न कभी झुके हैं, न कभी रूके हैं – कौशिक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 27, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *भाजपा कार्यकर्ता न कभी थके हैं, न कभी झुके हैं, न कभी रूके हैं – कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं रायपुर लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक, रायपुर लोकसभा प्रवास के दौरान अभनपुर विधानसभा के भाजपा कार्यालय में आयोजित समन्वय समिति जनप्रतिनिधियों एवं अनुषांगिक संगठनों की बैठक में शामिल हुए।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं रायपुर लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है और भाजपा कार्यकर्ता न थके हैं, न कभी झुके हैं और न कभी रूके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 एवं 2024 के लिए जुटने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि हमारे कार्यकर्ता कर्मयोगी एवं मेहनती है हम अपने कार्यकर्ताओं के मेहनत से फिर से 2023 में प्रदेश में पुनः सरकार बनाएंगे एवं 2024 में फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले आने वाला समय भाजपा का होगा और प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से 2023 के विधानसभा के लिए जुट जाएं।

    *कांग्रेस राज ने छत्तीसगढ़ को 20 साल पीछे ढ़केल दिया है- कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।*

    पूर्व विधानसमा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यालय के प्रांगण में आयोजित जनसभा एवं साहू समाज भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की कुनीतियों एवं विफलताओं के कारण आज छत्तीसगढ़ 20 साल पीछे चले गया है, आज छत्तीसगढ़ की हालात आज बदतर हो गयी है और इस सब का परिणाम आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लगतार कर्ज लेने वाली भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को गर्त पर ला दिया है, उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को बारदाना नहीं दे पा रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश की जनता को नहीं दे पा रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश को कर्ज में डुबोकर पूरी तरह से दिवालिया कर दिया है। इसी वजह से प्रदेश में सड़के नहीं बन पा रही है और एक तरफ कांग्रेस सरकार बजट में सड़को का प्रावधान कर केवल वाहवाही बटोरने का काम कर रही। उन्होंने कहा कि कोरिया से लेकर दंतेवाड़ा तक ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो छत्तीसगढ़ की सड़कों के कारण परेशान नहीं है। पूर्व विधानसभामा कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि प्रदेश सरकार के पास पैसे नहीं है, न कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे है, न ही घोषणा पत्र के वादे पूरे करने को। यही हाल रहा तो प्रदेश की जनता को भूखे रहना पड़ जायेगा।

    *अन्न से अंत्योदय तक संकल्पित मोदी सरकार – कौशिक*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ के तहत भारतीय जनता पार्टी के रायपुर लोकसभा प्रवास अंतर्गत अभनपुर विधानसभा में केन्द्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और बढ़ाकर 2023 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा गरीबों के हित में कार्य कर रही है, इससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार अन्न से लेकर अंत्योदय तक संकल्पित है। इसके साथ ही केंद्र सरकार गरीब जनता की विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका लाभ देश भर की जनता ले रही है। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया जा रहा है, नल जल योजना के तहत देशभर में हर घर नल पहुंचाने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से उनका सम्मान कर रही है। इसके अतिरिक्त केंद्र की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश भर की जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका विकास को सूत्र मानकर जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अपैक्स बैंक अशोक बजाज, प्रभारी टी. आर.वर्मा, इंद्रकुमार, कुंदन बघेल, अनिल अग्रवाल, परदेशी साहु, विवेक तिवारी, विजय गोयल, राजेश साहू, उमेश यादव, पारस साहू, नारायण यादव, राघवेंद्र साहू, भरत बैस, राजा राय, गौरव शर्मा, सोमेश पाण्डेय एवं बडी संख्या में कार्यकर्तागण व महिलाएं उपस्थित हुई।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने टोल फ्री नंबर 104-हेल्थ हेल्पलाइन” सेवा प्रारंभ
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आबकारी विभाग जशपुर की कार्यवाही 14 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 210 किलोग्राम महुआ लाहन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?