Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है : कौशिक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है : कौशिक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है : कौशिक*

    रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं रायपुर लोक सभा क्षेत्र प्रभारी धरमलाल कौशिक रायपुर लोकसभा प्रवास के दौरान विधानसभा आंरग की साहु समाज भवन श्याम बाजार में आयोजित समन्वय समिति, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं अनुषांगिक संगठनों की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं को वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रिय दृष्टिकोण से या राज्य के दृष्टिकोण से भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिये भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है।

    इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश सोनकर के यहाँ भोजन कर आयोजित सभा को संबोधित किये।

    *कांग्रेस का भ्रष्टाचार राज्य को दिमक की तरह खोखला कर रहा है : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में हो रहें भ्रष्टाचार पर कांग्रेस सरकार पर कसा तंज*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं रायपुर लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस हटाओं छत्तीसगढ़ बचाओं योजना के तहत विधानसभा आरंग में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का आलम है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार के नए नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। गोबर खरीदी के नाम पर भारी भ्रष्टाचार प्रदेश में हो रहा है। गौठान कहीं है ही नहीं और जहां कहीं अगर गौठान है तो वहां गाय के बदले शराबी अपना नशे का पान करने का स्थल बना लिया है अर्थात गौठान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं का रोजागार छीनकर रेडी टू ईट निर्माण का कार्य किसी और को देकर रेडी टू ईट निर्माण में भारी भ्रष्टाचार कांग्रेस की सरकार कर रही है। हमेशा अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ने वाली कांग्रेस जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास न देकर गरीबों के साथ धोखा किया है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में किसी को नहीं छोड़ा है. पूरे छत्तीसढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया हम, प्रमुख अधिकरियों की गिरफ्तारी इन सब का पुष्टि कर रही है। ईडी की लगातार कार्यवाही ने कांग्रेस सरकार का भ्रष्ट लोगों को पूर्ण समर्थन होना उजागर किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सककार का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ को दिमक बनकर पूरी तरह से खोखला कर रहा है।

    *केन्द्र की हर योजना सफलता के अयाम छूती है : कौशिक*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस हटाओं छत्तीसगढ़ बचाओ योजना के तहत विधानसभा आरंग में केन्द्र सरकार की योजनाओं के हितग्रहियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें हितग्राहियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को बताया और योजनाओं के लाभ बताएं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरिबों के हित में रहकर निरंतर कार्य कर रही है और उनकी हर योजना सफलता के आयम को छूती है. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबका विकास को सुत्र मानकर राष्ट्र के विकास की दिशा में हमेशा अग्रसर होकर कार्य किया है। इस दौरान श्याम कुमा नारंग, वेदराम मनहरे, नरेन्द्र लोधी, आशीष शर्मा, विश्वदीपक बघेल, देवनाथ साहू, भरत राय, संजय ढिढी, सनत साहू, के.के भारद्वाज , अशोक चंद्राकर, नविन मारकंडे, संजय ढिढी, राजा तम्बोली, कृष्णा वर्मा, लखन साहू, आशीष शर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आबकारी विभाग जशपुर की कार्यवाही 14 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 210 किलोग्राम महुआ लाहन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका लोगों की प्रिय अनुभा की दंडाधिकारी श्री आर.आर. पैकरा ……..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?