Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर मो. अलीम खान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा एवं उप निरीक्षक अलेकजेण्डर खेस सेवानिवृत्त हुए,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर मो. अलीम खान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा एवं उप निरीक्षक अलेकजेण्डर खेस सेवानिवृत्त हुए,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

     

    *⏺️ अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर मो. अलीम खान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा एवं उप निरीक्षक अलेकजेण्डर खेस सेवानिवृत्त हुए,*
    *⏺️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई,*


    ——00——
    ➡️इकाई में पदस्थ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा मो. अलीम खान एवं उप निरीक्षक अलेकजेण्डर खेस द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई, इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिजन एवं कार्यालय के समस्त स्टॉफ भी उपस्थित थे।
    ➡️मो. अलीम खान तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में दिनांक 24.12.1987 को पुलिस अकादमी सागर में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती होकर वहीं प्रषिक्षण प्राप्त किये। प्रशिक्षण पश्चात् बलौदा-बाजार में प्रशिक्षु उप निरीक्षक के पद पर कार्य किये। वर्ष 1987 से 1990 तक रायपुर जिला में पदस्थ रहे एवं उसके बाद वर्ष 1990 से 2013 तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा एवं बस्तर जिला में कार्यरत रहे। वर्ष 2013 से 2016 तक रायपुर जिले में पदस्थापना रही। मो. अलीम खान वर्ष 2005 में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये एवं उसके पश्चात् वर्ष 2016 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर जिला बालोद के दल्लीराजहरा में पदस्थ थे। वर्ष 2021 में इनका स्थानांतरण जिला जशपुर होने पर अब तक पुलिस अनुविभगीय अधिकारी बगीचा के पद पर पदस्थ रहे। मो. अलीम खान मूल रूप से जगदलपुर जिला बस्तर के रहने वाले हैं।
    ➡️श्री अलेकजेण्डर खेस वर्ष 1981 में जिला रायगढ़ तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में आरक्षक के पद पर नियुक्ति होने के पष्चात् वर्ष 1983-84 में रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किये। वर्ष 1984 से 1987 तक सिटी कोतवाली रायगढ़ उसके पश्चात् रक्षित केन्द्र रायगढ़ में वर्ष 1992 तक पदस्थ रहे। वर्ष 1992 से 1995 तक सिटी कोतवाली जशपुर में पदस्थ रहे। वर्ष 1995 से 1998 तक कोसीर रायगढ़ में पदस्थ रहे। उसके पश्चात् जिला जशपुर बनने पर जिले के थाना आस्ता, चौकी लोदाम, थाना कुनकुरी, आउट पोस्ट सुलेसा में पदस्थ रहकर वर्ष 2012 से 2022 तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ओ.एम.शाखा प्रभारी के पद पर कार्य किये हैं। उक्त उप निरीक्षक का गृह ग्राम सरडीह पोस्ट पैकू जिला जशपुर है।
    ➡️उक्त दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को संयुक्त संचालक कोश लेखा एवं पेंशन कार्यालय अंबिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) द्वारा दिनांक 29.12.2022 को *एडवांस में पेंशन स्वीकृत कर पी.पी.ओ./जी.पी.ओ. प्रदाय किया गया है। *इस कार्य में संचालक श्री जे.एस. मरावी एवं सहायक संचालक श्री अनिल तिर्की* का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
    ➡️विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, पुलिस अनु.अधि. कुनकुरी श्री संदीप मित्तल, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश कुमार देवांगन सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।
    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के नववर्ष के कैलेण्डर का किया विमोचन 
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आंकड़े छुपा कर लुका-छुपी का खेल, खेल रही कांग्रेस सरकार : कौशिक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?