एक तरफ तापमान में गिरावट के कारण जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ठंड से बचने के लिए लोग अपने अपने घरों में दुबके हैं तो दूसरी ओर चोर इसी ठंड का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे है।

जिले के पत्थलगांव शहर के बीचों बीच अग्रसेन भवन के सामने खड़ी एक कार के टायर पर अज्ञात चोर से ऐसा हाथ साफ किया कि किसी को हवा तक नहीं लगी। वाहन मालिक गोल्डी जायसवाल ने बताया कि उनकी लाल रंग की स्विफ्ट गाड़ी रोज की तरह घर के बाहर खड़ी थी । जब वह कार से कहीं जाने के लिए कार स्टार्ट करने आए तो देखा कि कार का एक टायर ही गायब है । उन्होंने पत्थलगांव थाने में इसकी सूचना दे दी है ।
