*गरिबों के राशन पर धांधली कर रही कांग्रेस सरकार : कौशिक*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने चल रहे शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस सरकार को घेरते हुए प्रदेश में हो रहे प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गर् चावल घोटाले को सदन में उठाया। उन्होनें कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना प्रारंभ कि गई जिसमें पूरे देश में लगभग 80 करोड़ व्यक्तियों को निःशुल्क चावल का वितरण आज तक चल रहा है। परंतु राज्य सरकार लगतार राशन के मामले में घोटाले कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले के 142 पीडीएस दुकानों के द्वारा माह अक्टूबर, -2022 हेतु चावल की राशि 28 लाख से अधिक जमा की गई है तथा उक्त राशि दुकानदारों द्वारा आमजनता से वसूल की गई है। इससे स्पष्ट है मंत्री जी द्वारा सदन में गलत जानकारी दी गई कि निःशुल्क चावल का वितरण किया गया है। इससे विधानसभा की गरिमा का अपमान हुआ है।
कौशिक ने सदन में उपरोक्त 13413 राशन दुकानों में से राशन कार्ड को लेकर राजा तलाब की जय हिन्द उभोक्ता भंडार तथा आजाद महिला उपभोक्ता भंडार में हुए घोटालों का पर्दाफाश किया और बताया कि कार्ड में भारी गड़बड़ी हुई है, दोनों राशन दुकानों में बड़े पैमाने में राशन कार्डों में फर्जी नाम जोड़ गए है। जिसमें 1600 व्यक्तियों के फर्जी नाम जोड़े गए है जिससे 7200 क्विंटल चावल जो लगभग 3 करोड़ का होता है, का घोटला हुआ है, जिसे मंत्री जी ने स्वयं स्वीकार किया है, उन्होंने कहा कि जब केवल दो दुकानों में यह स्थिति है तो प्रदेश मे क्या स्थिति होगी। उन्होंने बताया की केन्द्र सरकार के द्वारा राज्य को 83 प्रतिशत चावल प्रदाय किया गया है जिसकी किमत 18000 करोड़ रूपये से अधिक है व राज्य केवल 17 प्रतिशत चावल प्रदाय की गई जिसकी किमत मात्र 3700 करोड़ है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में लगभग 5000 करोड़ रूपए का घोटाला की है। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार चावल लगातार दे रही है पर प्रदेश की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार उसे अंदर करके अवैध पैसा कमा रही हैं।
