पत्थलगांव विधानसभा के दौरे पर पहली बार आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास ली । बैठक में उपस्थित लोगों को उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिन्हे जबरन पार्टी का दायित्व सौंपा गया है वो अपने दायित्वों से इस्तीफा दे सकते हैं।

बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक जब भाजपा अध्यक्ष ने मंडल क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या पूछी तो ज्यादातर लोग मतदान केंद्रों की संख्या तक नहीं बता पाए ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बीते बार कही गई मन की बात में उन्होंने क्या प्रमुख बातें कहीं और कितने लोग प्रधानमंत्री की मन की बात सुनते हैं पूछने पर हॉल में सन्नाटा पसरा गया।इस तरह के कई सवाल पूछे जाने पर जब उन्हें संतोषजनक ज़वाब नहीं मिला तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए साफ साफ कहा की पार्टी का काम जमीन पर हो तभी संगठन की जमीन मजबूत होगी ।केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से कुछ नहीं होने वाला ।
आपको बता दें कि मंगलवार को भाजपा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अध्यक्ष पद का कमान मिलने पर पहली बार जिले के दौरे पर आए थे। पत्थलगांव विधान सभा में कई सारे कार्यक्रमों में मौजूद रहने के बाद उनके द्वारा बागबहार के शिव मंदिर प्रांगण में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों की बैठक ली। करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बैठक चली और इस बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन करने को कहा गया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिनके निजी काम ज्यादा हैं और निजी कार्यों के वजह से दायित्व नहीं निभा पा रहे है वो अपने दायित्वों से त्यागपत्र दे सकते हैं ।आखिरी ने उन्होंने कहा कि औपचारिकता से दूर रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है ।
भाजपा अध्यक्ष के द्वारा कही गई बातों पर भाजपा में चिंतन का दौर शुरू हो गया है और माना जा रहा है कि पार्टी के पदाधिकारी रहकर केवल औपचारिकता निभाने वाले पदाधिकारियों को हटाकर नए लोगो को दायित्व सौंपा जा सकता है । वैसे भी पत्थलगांव के 3 मंडलों की सर्जरी तय मानी जा रही है ।
