Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आज का पंचांग
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आज का पंचांग

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 8, 2023No Comments11 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
    🌄सुप्रभातम🌄
    🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
    🌻रविवार, ०८ जनवरी २०२३🌻

    सूर्योदय: 🌄 ०७:१५
    सूर्यास्त: 🌅 ०५:३६
    चन्द्रोदय: 🌝 १८:४२
    चन्द्रास्त: 🌜०८:२४
    अयन 🌖 दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
    ऋतु: 🌳 हेमंत
    शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
    विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
    मास 👉 माघ
    पक्ष 👉 कृष्ण
    तिथि 👉 द्वितीया (पूर्ण रात्रि)
    नक्षत्र 👉 पुष्य (३०:०५ से आश्लेशा)
    योग 👉 वैधृति (०९:४३ से विष्कुम्भ)
    प्रथम करण 👉 तैतिल (२०:२३ तक)
    द्वितीय करण 👉 गर (पूर्ण रात्रि)
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    ॥ गोचर ग्रहा: ॥
    🌖🌗🌖🌗
    सूर्य 🌟 धनु
    चंद्र 🌟 कर्क
    मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, वक्री)
    बुध 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
    गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
    शुक्र 🌟 मकर (उदित, पश्चिम)
    शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
    राहु 🌟 मेष
    केतु 🌟 तुला
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    शुभाशुभ मुहूर्त विचार
    ⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:४४
    अमृत काल 👉 २२:५४ से २४:४५
    रविपुष्य योग 👉 ०७:१४ से ३०:०५
    सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०७:१४ से ३०:०५
    विजय मुहूर्त 👉 १४:०७ से १४:४८
    गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३० से १७:५८
    सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:३३ से १८:५५
    निशिता मुहूर्त 👉 २३:५६ से २४:५१
    राहुकाल 👉 १६:१६ से १७:३३
    राहुवास 👉 उत्तर
    यमगण्ड 👉 १२:२३ से १३:४१
    होमाहुति 👉 मंगल
    दिशाशूल 👉 पश्चिम
    अग्निवास 👉 पृथ्वी
    चन्द्रवास 👉 उत्तर
    शिववास 👉 सभा में
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    ☄चौघड़िया विचार☄
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    ॥ दिन का चौघड़िया ॥
    १ – उद्वेग २ – चर
    ३ – लाभ ४ – अमृत
    ५ – काल ६ – शुभ
    ७ – रोग ८ – उद्वेग
    ॥रात्रि का चौघड़िया॥
    १ – शुभ २ – अमृत
    ३ – चर ४ – रोग
    ५ – काल ६ – लाभ
    ७ – उद्वेग ८ – शुभ
    नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    शुभ यात्रा दिशा
    🚌🚈🚗⛵🛫
    उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    तिथि विशेष
    🗓📆🗓📆
    〰️〰️〰️〰️
    ❌️❌️❌️❌️❌️
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    आज ३०:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (डी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    उदय-लग्न मुहूर्त
    धनु – २९:३९ से ०७:४३
    मकर – ०७:४३ से ०९:२४
    कुम्भ – ०९:२४ से १०:५०
    मीन – १०:५० से १२:१३
    मेष – १२:१३ से १३:४७
    वृषभ – १३:४७ से १५:४२
    मिथुन – १५:४२ से १७:५७
    कर्क – १७:५७ से २०:१८
    सिंह – २०:१८ से २२:३७
    कन्या – २२:३७ से २४:५५
    तुला – २४:५५ से २७:१६
    वृश्चिक – २७:१६ से २९:३५
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    पञ्चक रहित मुहूर्त
    रोग पञ्चक – ०७:१४ से ०७:४३
    शुभ मुहूर्त – ०७:४३ से ०९:२४
    मृत्यु पञ्चक – ०९:२४ से १०:५०
    अग्नि पञ्चक – १०:५० से १२:१३
    शुभ मुहूर्त – १२:१३ से १३:४७
    मृत्यु पञ्चक – १३:४७ से १५:४२
    अग्नि पञ्चक – १५:४२ से १७:५७
    शुभ मुहूर्त – १७:५७ से २०:१८
    रज पञ्चक – २०:१८ से २२:३७
    शुभ मुहूर्त – २२:३७ से २४:५५
    चोर पञ्चक – २४:५५ से २७:१६
    शुभ मुहूर्त – २७:१६ से २९:३५
    रोग पञ्चक – २९:३५ से ३०:०५
    शुभ मुहूर्त – ३०:०५ से ३१:१४
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    आज का राशिफल
    🐐🐂💏💮🐅👩
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज के दिन मानसिक रूप से दुविधा बनी रहेगी जिस कार्य को करना चाहिये उसे ना कर व्यर्थ के कामो में उलझेंगे। अपने काम छोड़ पराये कामो में टांग अड़ाने से अपमानित भी हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज निर्णय लेने में परेशानी आएगी लाभ के अवसर इसी कारण हाथ से निकलने की संभावना है। मन मे अहम की भावना रहने से किसी से सहायता लेना पसंद नही करेंगे लेदेकर काम निकालने की मानसिकता से थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य होगा परन्तु थोड़ा विलंब भी होगा। नौकरी पेशा लोग उच्चाधिकारियों से जले भुने रहेंगे मन की बात मन मे ही रखे अन्यथा आगे के लिये नई समस्या खड़ी होगी। गृहस्थ में शांति बनी रहेगी फिर भी अपनी बेतुकी हरकतों से माहौल खराब करेंगे। इच्छापूर्ति पर खर्च होगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
    आज का दिन आरम्भ में शुभ फलदायक।रहेगा मन मे जो भी सोचेंगे थोड़ा बहुत कम ही सही लेकिन मिलेगा जरूर दिनचर्या आज उथल पुथल ही रहेगी किसी सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नियत कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे नियमित बिक्री की जगह आज जनसंपर्कों के द्वारा अधिक लाभ की संभावना है व्यवहार में थोड़ा रूखापन आ सकता है इससे बचे अन्यथा सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि खराब होगी। मनोरंजन पर आज अधिक आकर्षण रहेगा लेकिन ध्यान रहे घर परिवार का वातावरण संध्या के समय अभद्रता अथवा अनैतिक कर्मो के कारण अशांत होगा। थकान भी अधिक रहेगी।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आप आज का दिन सुख शांति से बिताएंगे दिन के आरंभ से ही किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा झंझट में पड़ने से बचेंगे मन भी आज काम के प्रति कम ही समर्पित रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक मंदी का सामना करना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत व्यवसाय होने से दैनिक खर्च लायक आय हो जाएगी। नौकरी वाले लोग आज आलस्य से भरे रहेंगे बेमन से कार्य करने पर अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते है। पारिवारिक वातावरण वैसे तो शांत ही रहेगा कुछ समय के लिये किसी गकतफहमी अथवा परिजन के उद्दंड व्यवहार के कारण अशांति होगी। घूमने फिरने मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा। आरोग्य छोटी मोटी बातो को छोड़ बना रहेगा।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज का दिन आकस्मिक लाभ वाला है लेकिन आज आपका ध्यान मौज मस्ती में अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी। मध्यान तक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद व्यस्तता बढ़ने पर बैठने का समय नही मिलेगा। नौकरी पेशा भी आज मध्यान तक अधिक व्यस्त रहेंगे जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने की संभावना अधिक है विशेष कर कागजी काम देखभाल कर ही करे बड़ी चूक होने के आसार है। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बीतेगा उत्तम भोजन पर्यटन का आनंद लेंगे घर मे आज खर्च करने के बाद ही शांति का अनुभव होगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में नरमी आएगी।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज के दिन परिस्थितियां हानिकारक बन रही है कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करे या अनुभवी की सलाह अवश्य लें संभव हो तो आज टालना भी बेहतर ही रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे दुखद समाचार मिलने से मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे नुकसान आज किसी न किसी रूप में होकर ही रहेगा। धन संबंधित निवेश को आज रोके लेकिन लेन देन को तुरंत निपटाने से आगे के लिये मार्ग खुला रहेगा। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र के किसी अन्य व्यक्ति के कारण किसी परेशानी में फस सकते है मित्र मंडली में बैठते समय भी अनैतिक कार्यो से बचे मान हानि के प्रसंग बनेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का तो होगा लेकिन भविष्य को लेकर फिर भी उहा पोह लगी रहेगी।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज के दिन आपके जन सम्पर्क में वृद्धि होगी सामाजिक दायरा बढ़ाने से इसका भविष्य में कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा लोगो मे आपकी छवि क्रोधी अथवा स्वार्थी जैसी बनेगी लेकिन आज लोग स्वयं ही मतलब से व्यवहार बनायेगे इसलिये किसी की सोच का आपके व्यक्तित्त्व पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। मध्यान तक किसी अधूरे कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे इसके बाद धन लाभ को लेकर इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आसपास सोच से अधिक होने पर उत्साहित रहेंगे। परिजनों में आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण शांत बना रहेगा घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्य मे मस्त रहेंगे। ठंड संबंधित बीमारी की संभावना है।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज का दिन शुभ रहेगा भविष्य की चिंता आज कम ही रहेगी। आज आपका मन पुरानी बातों में खोया रहेगा कुछ समय के लिए पुराने दिन को याद कर भावुक भी होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जो भी करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी आज वैसे तो ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन जस काम को आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यावसायिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे लेकिन कोई व्यवधान आने पर निरस्त भी हो सकती है। नौकरी करने वाले आज जल्दी काम निपटा मित्र परिजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे लेकिन अन्य काम आने से कामना पूर्ति से अधिक समय लगेगा। धन की आमद मध्यान से पहले आवश्यकता से अधिक ही होगी। सेहत में कुछ विकार रहेगा फिर भी अनदेखा करेंगे।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा शांतिदायक रहेगा। आज आपकी धार्मिक भावनाओं का उदय होगा घर मे पूजा के प्रसंग बनेंगे धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी लेकिन ध्यान दूसरी जगह भटकने से आध्यात्म का पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। व्यवसाय स्थल पर आज वातावरण उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा धन की आमद थोड़ी कम रहेगी लेकिन मित्र शत्रु सभी का शुभ स्नेह आचरण मिलेगा भले दिखावे को ही हो। मध्यान बाद किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन व्यर्थ ही जाएगी। घर मे भी आज सुख शांति का अनुभव करेंगे किसी की जिद के कारण थोड़ी असुविधा होगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। संध्या बाद उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज का दिन सेहत के लिये प्रतिकूल रहेगा भाग दौड़ भरी दिनचर्या और असंयमित खान-पान के कारण स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। आज आकस्मिक दुर्घटना के योग भी बन रहे है यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें घर अथवा कार्य क्षेत्र पर भी उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक ही लाभ उठा सकते है इसके बाद सेहत और परिस्थिति दोनो आर्थिक लाभ से वंचित रखेगी उल्टे व्यर्थ खर्च ही बढेगें। घर मे उदासीनता का वातावरण रहेगा परिजनों को किसी न किसी रूप में कष्ट होने की संभावना है। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आने से सीधी बातो का भी बेतुका जवाब देकर माहौल को अधिक खराब करने से बचे।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी अपना काम साधने के लिये दूसरे का बिगाड़ने से भी नही चूकेंगे। मुह से मीठा बोलेंगे लेकिन अंदर ईर्ष्या भरी रहेगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी सहकर्मियों से कुछ ज्यादा ही खुलापन दिखाने पर अपमानित हो सकते है सतर्क रहें अन्यथा काम निकलने में दिक्कत आएगी। मध्यान बाद जिस भी काम में हाथ डालेंगे अथवा जो भी कामना करेंगे उसमे चालाकी से देर अबेर सफलता मिल ही जाएगी धन लाभ भी चतुराई से जरूरत के अनुसार हो जाएगा फिर भी संतुष्टि नाहाई होगी ज्यादा पाने की लालसा में मैन की शांति खो देंगे। संध्या बाद का समय मौज शौक में बीतेगा खर्च आंख बंद कर करेंगे। घर का वातावरण आंनद दायक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी रात्रि में पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज का दिन अस्त व्यस्त रहेगा दिन को व्यवस्थित करने का प्रयास भी करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। दिन के आरंभ में घरेलू कार्यक्रम के कारण कार्य क्षेत्र पर देर होगी एक बार किसी कारण से विलंब हुआ तो दिन भर यही क्रम चलता रहेगा कोई भी काम समय पर नही कर पाएंगे गुस्सा भी आएगा लेकिन अशांति फैलने के डर से प्रदर्शन नही करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज काफी संभावनाए लगाए रहेंगे आर्थिक लाभ की कामना दिन भर लगी रहेगी लेकिन लाभ रुक रुक कर होने से मन संतुष्ट नही होगा। नौकरिपेशाओ को किसी सहकर्मी के हिस्से का कार्य भी करना पड़ेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण छोटी मोटी नाराजगी लगी रहेगी। संतानों के ऊपर ध्यान रखे। संध्या बाद शारीरिक कष्ट अनुभव होगा।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज के दिन आपकी दिनचर्या और स्वभाव में सुधार आएगा पिछली गलतियों से सीख लेंगे लेकिन हम की भावना आज भी बनी रहेगी। घर का वातावरण आज भी मध्यान तक उथल पुथल रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे लेकिन मतलब साधने के लिये पुरानी बातों को भूल जाएंगे। मध्यान बाद बुद्धि विवेक जाग्रत होने पर पूर्ण शांति स्थापित होगी फिर भी मन का द्वेष आज मिटना असम्भव है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की संभावना कम ही रहेंगी अपने बुद्धि चातुर्य से खर्च निकालने लायक आय बना लेंगे लेकिन व्यर्थ के खर्च भी लगे रहने से रुकेगा नही। संध्या बाद का समय अनर्गल कार्यो मौज शौक मनोरंजन में बीतेगा इसी में प्रसन्न भी रहेंगे। व्यर्थ के आडंबर से बचने की सलाह देंगे लेकिन खुद उसी में फंसे रहेंगे।
    〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article(C.G) तहलका श्री महेंद्रपाल सिंह अंबिकापुर जिला ब्यूरो चीफ की ब्रेकिंग न्यूज़ आइए देखते हैं……………
    Next Article (C.G) तहलका जिला ब्यूरो चीफ श्री महेंद्रपाल सिंह मैनपाट में कड़ाके की ठंड के बीच खुले आसमान के चले……….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?