- स्थान _अंबिकापुर/सरगुजा
स्लग: कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण
एंकर – सरगुजा जिले सहित संभाग में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, रात के साथ ही दिन में भी लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं दिन में चलने वाली ठिठुरन भरी सर्द हवाओं से लोग बेहाल है, पठारी क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट होने की वजह से पर सभी जमनी शुरू हो गई है, जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ठंड को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला कलेक्टर कुंदन कुमार एवं एसडीएम शिवानी जयसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने रात्रि शहर का भ्रमण कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीज के परिजनों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया
विओ 1 – सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही इससे निपटने जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है,बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश के पर नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई, ठंड को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बीती रात शहर का भ्रमण किया, बीती देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे कलेक्टर कुंदन कुमार एवं एसडीएम शिवानी जयसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके साथ ही दूरदराज से अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, इस दौरान कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ड का भ्रमण कर वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त की जानकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई

बाइट 1 – कुंदन कुमार कलेक्टर सरगुजा
विओ 2 – मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के रुकने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मंगल भवन में व्यवस्था की गई है जहां पूर्व में रुकने वाले मरीज के परिजनों से ₹20 का शुल्क लिया जाता था जिला प्रशासन के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगल भवन में रुकने की निशुल्क व्यवस्था की गई है इसके साथ ही अस्पताल में आए मरीज के परिजनों से चर्चा कर ठंड से बचते हुए मंगल भवन में रुकने का आग्रह प्रशासन की टीम ने मरीज के परिजनों से, जिससे पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से मरीज के परिजनों को राहत मिल सके इसके साथ ही भवन में भोजन की व्यवस्थाएं भी की गई है, अस्पताल निरीक्षण के बाद प्रशासनिक की टीम अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंची बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई,जहा नगर निगम के द्वारा लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने अलाव की व्यवस्था दुरुस्त की गई थी
बाइट 2 – सिवानी जायसवाल, एसडीएम,अम्बिकापुर
विओ 3 – सरगुजा जिले सहित संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं यहां ठंड का पारा 3 डिग्री तक पहुंच चुका है ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी दुर्भर हो रहा है, इसको देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है, शहर में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद किस प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है इसकी जानकारी लेने खुद जिला कलेक्टर व एसडीएम शहर का भ्रमण कर जायजा लिया।
