Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ कला महोत्सव में जशपुर के दो कलाकारों ने लहराया…………
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ कला महोत्सव में जशपुर के दो कलाकारों ने लहराया…………

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ कला महोत्सव में जशपुर के दो कलाकारों ने लहराया परचम,छत्तीसगढ़ महतारी कला रत्न से हुए सम्मानित,लेखन व चित्रकला विधा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं कहा हर प्रतिभा का हो सम्मान,करेंगे प्रतिभाओं का सुनियोजन।

    जशपुर,11जनवरी 2023

    भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ के द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों से कलाकारों ने भाग लिया।जशपुर जिले से लगभग 40 लोगों ने भाग लिया था।जिसमें से बगीचा के अशोक कुजूर व मुकेश प्रजापति ने प्रथम द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है।जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने दोनों कलाकारों को बधाई दी है।

    उल्लेखनीय है कि शक्ति जिला में 9 एवं 10 जनवरी को आयोजित उक्त प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।उक्त प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया था जिसमें कलाकारों को चित्रकारी और लेखन में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करनी थी।

    जशपुर जिले के बगीचा निवासी अशोक कुजूर ने उत्कृष्ट पेंटिंग बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रस्तुति दी।वहीं मुकेश प्रजापति ने लेखन शैली में छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा प्रदर्शित करते हुए कलाकारी का चित्रण किया।

    उक्त प्रतियोगिता मे अशोक कुजूर को प्रथम स्थान के साथ छत्तीसगढ़ महतारी कला रत्न के सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं मुकेश प्रजापति को उत्कृष्ट लेखन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

    प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शक्ति जिले के अधिकारी उपस्थित थे।जशपुर के कलाकारों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार मिलने पर जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने दोनों कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।कलाकारों को उचित सम्मान के साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को सतत सहयोग करते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *कलेक्टर ने फरसाबहार विकास खंड के सरपंचों की बैठक लेकर अपने गांव को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया*…………
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में …………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?