*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शराबबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोला*
*कहा- शराबबंदी करने वाले, अब शराब बेचकर आगामी वर्ष की कमाई तय करके बैठे हैं*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि गांगाजल की झुठी कसम खा कर शराबबंदी करने वाली कांग्रेस सरकार पूरे साढ़े चार वर्षों के बाद भी प्रदेश में शराब की नदियां बहाकर हजारों करोड़ों कमा रहे हैं, शराब बेचकर आगामी वर्ष की कमाई की वार्षिक आय तय करके बैठै हैं छत्तीसगढ़वासियों के साथ इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है? उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने शराब को अपना अवैध कमाई का जरिया बना लिया है जिसका जीता-जागता उदाहरण ऑनलाईन शराब बिक्री है। कांग्रेस एक तरफ औपचारिक्ता कें रूप में कांग्रेस शराबबंदी के नाम पर केवल कमेंटियां बना कर बैठी है दुसरी तरफ पहले से ही आगामी वर्ष के लिये अवैध शराब की वार्षिक कमाई तय करके बैठी है यह कांग्रेस का असल चरित्र है इनकी कथनी व करनी में बहुत अंतर है।

उन्होनें कहा कि यदि प्रदेश में शराब बिक्री की बात करें तो राजस्थान, झारखण्ड जैसे अन्य राज्यों में पिछले बार की तुलना में कम बिक्री हुई है इसके विपरीत छत्तीसगढ में पिछले़ चार वर्षो में प्रतिवर्ष शराब की बिक्री में वृद्धि हुई है, जहां अन्य राज्यों में शराब पीने वालों को हतोत्साहित किया जाता है इसकें विपरीत कांग्रेस खुद ही चाह रही है कि छत्तीसगढ़ शराब में डुब जाए। कांग्रेस ने पिछले साढ़े चार सालों में जनता को केवल छलने व झुनझुना दिखाने के आलावा और कुछ नहीं किया है जिसे छत्तीसगढ़वासियों ने भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
