*पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना राजनीतिक द्वेष का हिस्सा : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी पर कांग्रेस पर लगाया आरोप*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार के चलते पुलिस का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण जो किया जा रहा है उसका उदाहरण सभी के समक्ष है कि कांग्रेस के संरक्षण में पुलिस के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का काम पूरे प्रदेश में हो रहा है वह केवल कांग्रेस के राजनितिक द्वेष का हिस्सा है।

उन्होंने कवर्धा के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि कवर्धा में जो निर्दोष भाजपा नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया और जिस तरह से उनके बेल के समय उन पर तरह- तरह की कार्यवाही की जा रही है यह सब पूर्णरूप से राजनीति से प्रेरित है और पुलिस इस तरह से प्रेरित होकर के कार्यवाही करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी उसका जवाब अवश्य देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में जो इस प्रकार के कार्यवाही हो रही है इससे स्पष्ट है कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रही है लेकिन निश्चित रूप से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाली नहीं है और भाजपा इसका विरोध की है और आगे भी इसका विरोध करेगी। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं न कभी थकें हैं, न कभी डरें है और न कभी रुकें हैं।
