*मजदूरों की मौत से सबक नहीं ले रही प्रदेश सरकार : कौशिक*
*महासमुंद के ईट भट्ठे हादसे से श्रमिकों की मौत पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया शोक व्यक्त।*
पूर्व विधानसभा धरमलाल कौशिक ने कहा कि महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक में ग्राम गढ़फुलजर में ईट भट्ठे में दम घूटने से हुए 5 श्रमिकों के मृत्यु का समाचार अत्यंत ही हृदय विदारक है।

उन्होनें मृत श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुर्घटना में घायल श्रमिकों के शिघ्र स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी दर्दनाक घटना पहली बार नहीं हुई है, इसी तरह की घटना बलरामपुर में सामने आयी थी जिसमें 3 श्रमिकों की मौत हो गयी थी और ऐसे अनेक घटनाएँ है जहाँ मजदूरों को अपनी जान गवाना पड़ रहा हैं। परन्तु राज्य सरकार मजदूरों के मृत्यु के बाद भी सबक नहीं ले रही है। उन्होंने कहा इन मृतक मजदूरों के परिवारों का दुख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं समझ सकते है, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने पहले से तैयार रहते है, पर उस व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कुछ नहीं करते।
