Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»पत्थलगांव बीआरसी के हाथों कठपुतली बना नाच रहा प्रशासन बालवाडी सजाने के काम से प्रधानपाठको के हाथ फिर रह गये खाली बी.आर.सी.सी कार्यालय से नही रूक रही ठेकेदारी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    पत्थलगांव बीआरसी के हाथों कठपुतली बना नाच रहा प्रशासन बालवाडी सजाने के काम से प्रधानपाठको के हाथ फिर रह गये खाली बी.आर.सी.सी कार्यालय से नही रूक रही ठेकेदारी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 15, 2023No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं श्री पुन्नूलाल मोहले विधानसभा में प्रश्नकाल में लगाया जाएगा (C.G) तहलका के समाचार को गंभीरता से लेते हुए

    *बालवाड़ी सजाने आए फंड में गड़बड़ी करने बी.आर.सी.सी के जिम्मेदार लोग प्रधानपाठको पर बना रहे दबाव,प्रधान पाठको के लिए बगैर जीएसटी वाला बिल ऑडिट के टाइम बढ़ा सकता है मुसीबत *
    *अपने चुनिंदा पेंटर से कार्यालय के लोग सांठ गांठ कर 15 हजार की राशि का कर रहे बंदरबांट*
    *भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी बालवाड़ी योजना में बी.आर.सी.सी के जिम्मेदार लोगो ने लगाई सेंध,जिला के अधिकारियों को हिस्सा पहुंचाने के नाम पर हो रही वसूली*
    *ब्लाक के 103 स्कूलों में किया जाना था बालवाड़ी तैयार,विभाग में चल रही मनमानी*

     

    बालवाडी सजाने के काम से प्रधानपाठको के हाथ फिर रह गये खाली
    बी.आर.सी.सी कार्यालय से नही रूक रही ठेकेदारी
    जिला मे बैठे अधिकारीयों के नाम का बनाया जा रहा दबाव
    पत्थलगांव-ःशासकीय स्कूलो मे जैसे ही बालवाडी सजाने के नाम पर प्रधानपाठको के खाते मे शासन की ओर से रूपये जमा हुये वैसे ही बी.आर.सी.सी कार्यालय मे बैठे जिम्मेदार लोग अपने पद की गरिमा भूलकर ठेकेदारी करने मे उतर आये। प्रधानपाठक बालवाडी सजाने के काम से एक बार फिर अछुते रह गये,उनके खाते मे रूपये जरूर आये,परंतु उसका लाभ बी.आर.सी.सी कार्यालय मे बैठे जिम्मेदार लोग ठेकेदार बनकर उठा रहे है,इस बात से प्रधानपाठक काफी आहत हुये है,उनके द्वारा बी.आर.सी.सी कार्यालय के जिम्मेदार लोगो की खुलकर शिकायत की जा रही है,परंतु सामने आकर बोलने से वे हिचक रहे है। उनका कहना है कि बी.आर.सी.सी कार्यालय मे बैठे जिम्मेदार लोग जिले के अधिकारीयों के नाम पर दबाव बनाकर उनके हक का काम अपने द्वारा निर्धारित किये पेंटरो से करा रहे है। प्रधानपाठको का कहना है कि स्कूलो मे जहा बालवाडी का काम घटिया स्तर का हो रहा है,वही पंद्रह हजार रूपये की राशि मे कई हिस्सेदार बन बैठे है,उन्होने दबि जुबान बताया कि पांच हजार रूपये की राशि का कार्य कराकर पांच हजार रूपये बी.आर.सी.सी कार्यालय के जिम्मेदार लोगो के अलावा पांच हजार रूपये की वसूली जिले के अधिकारीयों के नाम पर की जा रही है,इसके लिए बी.आर.सी.सी के जिम्मेदार लोगो द्वारा प्रधानपाठको पर जिले के अधिकारीयों के नाम का दबाव बनाया जा रहा है। प्रधानपाठक इस बात की शिकायत दबि जुबान कर तो रहे है परंतु अपने उच्च अधिकारीयों का नाम सामने आने पर वे खुलकर बोलने से हिचकिचा भी रहे है।।
    जाबो बालवाडी बढाबो शिक्षा के गाडी-ःछ.ग. की भूपेश सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति के तहत पांच से छः वर्ष की आयु तक के बच्चो के लिए बालवाडी नामक महत्वकांक्षी योजना की शुरूवात की गयी है,परंतु जिम्मेदार लोगो के लालच की वजह से जशपुर जिले मे यह योजना सरकार के मुंह पर कालिक पोतने का काम कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार छ.ग. सरकार द्वारा 5173 बालवाडी के साथ इस योजना की शुरूवात की है,जिसमे बच्चो के सिखने एवं समझने की क्षमता का विकास किया जाना है,फिलहाल इस योजना के तहत स्कूल परिसर मे स्थित आंगनबाडियों को बालवाडी मे तब्दील किया जा रहा है। शासन की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत ब्लाक के 103 स्कूलो मे बालवाडी बनायी जानी है,परंतु बालवाडी की शुरूवात मे ही जिम्मेदार लोगो द्वारा अपने फायदे के लिए शासन की मंशा पर धूल झोंकने का काम शुरू कर दिया गया है।।
    नही रूक रही ठेकेदारी प्रथा-ःशासकीय स्कूल के प्रधानपाठक लंबे समय से शिक्षा विभाग मे बैठे अधिकारीयों के लालच का शिकार हो रहे है,जिसका खामियाजा उन्हे घटिया कार्य की बदौलत भुगतना पडता है,बालवाडी सजाने का काम के लिए प्रधानपाठक के रूपयो का बी.आर.सी.सी के जिम्मेदार लोगो द्वारा गलत तरीके से इस्तेमाल करने की यह कोई पहली घटना नही है,इससे पूर्व भी प्रधानपाठको के खाते मे अनुदान राशि आते ही बी.आर.सी.सी मे बैठे जिम्मेदार लोग ठेकेदार बनकर प्रधानपाठको के हक पर डाका डालने का काम शुरू कर दिये थे,उस दौरान भी प्रधानपाठको की शिकायत मे कुछ जिम्मेदार लोगो पर कार्यवाही की गाज गिरी थी। अब फिर ऐसा ही मामला बी.आर.सी.सी कार्यालय से उठने के बाद प्रधानपाठक जांच के साथ-साथ दोषियो पर कार्यवाही की मांग कर रहे है,अब देखना है कि जिले मे बैठे अधिकारीयों के नाम पर बनाया जा रहा दबाव की कडी मे किस जिम्मेदार पर कार्यवाही की गाज गिरती है।।


    दो सरकार को लगा रहे चुना-ःबी.आर.सी.सी की ओर से निर्धारित किये गये पेंटरो द्वारा स्कूल के प्रधानपाठको को पंद्रह हजार रूपये के बिल थमाये जा रहे है,प्रधानपाठक बगैर जी.एस.टी के बिल पर भी आपत्ति दर्ज किये है। उनका कहना था कि बी.आर.सी.सी कार्यालय से मिलीभगत कर घटिया कार्य करने वाले पेंटर बगैर जी.एस.टी. का बिल देकर केन्द्र एवं राज्य सरकार के राजस्व की चोरी करते हुये दोनो सरकार को चुना लगाने का कार्य कर रहे है। प्रधानपाठको का कहना है कि बी.आर.सी.सी कार्यालय के दबाव मे आकर उनके द्वारा पंद्रह हजार रूपये के बगैर जी.एस.टी.वाले बिल लेकर भुगतान कर दिया जायेगा,परंतु आगामी समय मे होने वाले आॅडिट के दौरान ये बिल उनके गले का फांस बन सकते है।।
    –मामले की जांच करायी जायेगी,दोषी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ नियम अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।
    डाॅ रवि मित्तल-कलेक्टर-जशपुर

    *जशपुर जिला के पत्थलगांव ब्लाक का है मामला जहा राजीव गांधी शिक्षा मिशन के बी.आर.सी.सी शासन की महत्वकांक्षी बालवाड़ी योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए है,स्कूल के प्रधानपाठको के खाते में आए रुपए दबाव पूर्वक कार्यालय से भेजे गए पेंटर के खाते में ट्रांसफर करा रुपए वसूल रहे है।*
    *अतः महोदय शासन की इस महत्वकांक्षी योजना एवम बच्चो के हक के रूपयो पर डाका डालने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जांच करा मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करावे।।

    शासन की महत्वकांक्षी बालवाड़ी योजना जशपुर जिला के पत्थलगांव में आने के बाद फ्लाप साबित हो रही है,इस योजना के तहत आए 15 15 हजार रुपए को राजीव गांधी शिक्षा मिशन के बी आर सी कमीशन खोरी करते हुए योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं,प्रधानपाठको पर दबाव बना अपने चहेते पेंटरो से घटिया कार्य करा रहा है,ओर 15 हजार की राशि पेंटर के खाते में ट्रांसफर करा रहे है।
    अतः माननीय महोदय मामले को संज्ञान में ले उचित कार्रवाई हेतु निर्देश करें।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसनसनी ब्रेकिंग न्यूज़ हमें यह बताते हुए बहुत दुख लग रहा है तहलका डॉट कॉम के मेंबर श्री सतपाल अग्रवाल जी का आकाश मी के निधन सदमे में डूबा पूरा पत्थलगांव
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सामंत शाही से मुक्त करना है अंबिकापुर को मीरा रवि
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?