* अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह में डीआईजी एवं वरि.पु.अधीक्षक जशपुर द्वारा बीआरसी भवन में उपस्थित शिक्षकों को मोटिवेट कर पुलिस से संबंधित विषयों पर जानकारी दिया गया,*
* कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों को डीआईजी द्वारा योग कराया गया,*
–00–
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के उद्देष्य से अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह दिनांक 13.03.2023 से 19.03.2023 तक संचालित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम के तहत् आज दिनांक 16.03.2023 को डीआईजी एवं वरि.पु.अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा जशपुरनगर स्थित बी.आर.सी. भवन में उपस्थित शिक्षकों का मोटिवेट किया गया, इस दौरान बीईओ जशपुर मो.एम.जेड.यू. सिद्धकी भी उपस्थित थे। डीआईजी द्वारा उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुये कहा गया कि उन्हें तनाव से दूर रहना चाहिये, बच्चों के बौद्धिक विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, छोटे बच्चों का भविष्य वे बनाते हैं,

उनका विधार्थी आगे चलकर अच्छा इंसान बने उन्हें ऐसी शिक्षा प्रदान करनी चाहिये। बच्चों से संबंधित अपराध में संवेदनशीलता के साथ तत्काल पुलिस को सूचित करना चाहिये। शिक्षकों को तनाव से दूर रहने के लिये योगा कराया गया साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये नियमित रूप से व्यायाम करने हेतु कहा गया। साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति एप्प, ऑनलाइन ठगी के बारे में बारीकी से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
➡️कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेष देवांगन, उ.नि. रष्मि थाॅमस, स.उ.नि. ईष्वर वारले एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
–00–
