Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *हत्यारें हाथ काट कर ले जा रहे, पुलिस का कोई पता नहीं : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जताया आक्रोश*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में हुई युवक की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश की पुलिस आज जितनी बेबस लाचार है उतनी कभी नहीं रही वजह है कांग्रेस की लापरवाही। हत्या, चोरी, बलात्कार, तस्करी और नशाखोरी इस मात्रा में बड़ी हुई है कि आम लोगों का अब जीना दूभर हो गया है। अपराधी दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या करके हाथ काट कर ले जातें हैं और पूलिस का कोई अता-पता नहीं है।

    जबकि राजधानी व न्यायधानी की पुलिस को सख्त होना चाहिए, अपराधियों पर नकेल कसनी चाहिए। इसके विपरीत अपराधियों को देखकर पुलिस के कदम पीछे हो रहे है। उन्होनें कहा कि यह केवल अकेली घटना नहीं है पीछले साढ़े चार वर्षो में अनेक ऐसी घटनाएं घटित हुई है जो शासन व प्रशासन के लापरवाही व कुनीतियों को प्रमाण देता है। सवाल यह है कि आखिर प्रदेश की सरकार व पुलिस प्रशासन कर क्या रही है? दिनदहाड़े इस तरह की हत्या निरंतर घट रहे है और पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं मिल पा रही है यह समझ से परे है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल इस तरह से चिंता मुक्त है मानो जनता के प्रति उनकी कोई जवाबदारी ही नहीं है। रही बात पुलिस प्रशासन की तो पुलिस केवल राजनीतिक मामलों में कांग्रेस सरकार को खुश करने के लिए अपनी सक्रियता दिखा रही है। आम लोगों के लिए घट रही घटनाएं उनके लिए आम हो गई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरूस्त करने और बढ़ते अपराध पर अंकुश लागाने में विफल कांग्रेस सरकार केवल खानापूर्ति के लिए कार्यवाही करती है। अगर अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करती तो इस तरह की वारदातें नहीं होती।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला पंचायत सीईओ ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका हत्यारें हाथ काट कर ले जा रहे, पुलिस का कोई पता नहीं : कौशिक*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen
    • Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming
    • Casino Kiki: Je Ultieme Portaal voor Internet Speelplezier

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?