Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने परियोजना, सेक्टर एवं आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण के स्तर को कम करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने परियोजना, सेक्टर एवं आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण के स्तर को कम करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने परियोजना, सेक्टर एवं आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण के स्तर को कम करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

    *साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित*

    *लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने विभागीय अधिकारी को दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 25 अप्रैल 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक के दौरान मार्च 2023 में परियोजना, सेक्टर एवं केंद्र में कुपोषण के स्तर को कम करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विशेष सुपोषण चौपाल में विशेष सहभागिता के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया साथ ही राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा को शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के शिक्षित योग्यताधारी अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला के पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया समय-सीमा में सम्पन्न कराने पर सम्मानित किया है। सक्रिय कार्यप्रणाली से अभ्यर्थियों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा किए साथ ही सभी विभाग के लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने माननीय मुख्यमंत्री जी के भेट् मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणाओं के पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा शेष कार्यों को समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिक पंजीयन कार्य की जानकारी ली और प्रसूति योजना के तहत श्रमिक पंजीयन बेहतर करने पर सराहना करते हुए नियमित एवं निरंतर करने लिए कहा है। उन्होंने मजदूरी भुगतान समय पर करने की बात कही। बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली बिल ज्यादा आ रहे हैं तो उसका आवश्यक जांच कर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने गौठान में बिजली, पानी, चारा सहित सभी अन्य अधोसंरचना की निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टो ईट, फूड की वितरण व्यवस्था नियमित करने के निर्देश दिए। किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केसीसी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग को समय-सीमा के लंबित प्रकरण का निराकरण करने प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बगीचा क्षेत्रांतर्गत् ग्राम दुर्गापारा में हुई घटना के संबंध में जांच टीम गठित*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?