Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»CX* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अब संकल्प शिक्षण संस्थान से कुल 4 छात्र बोर्ड परीक्षा की राज्य प्रावीण्य सूची में*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    CX* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अब संकल्प शिक्षण संस्थान से कुल 4 छात्र बोर्ड परीक्षा की राज्य प्रावीण्य सूची में*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अब संकल्प शिक्षण संस्थान से कुल 4 छात्र बोर्ड परीक्षा की राज्य प्रावीण्य सूची में*

    *पुनर्मूल्यांकन के बाद दो छात्र संकल्प जशपुर के राज्य के प्रावीण्य सूची में शामिल*

    *लगातार छठवें वर्ष प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं यहॉं के बच्चे*

    *पिछले पांच वर्षों में 19 विद्यार्थी 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवीण्य सूची में*

    जशपुरनगर,
    जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रितेश अग्रवाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन मे जिला खनिज न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर पुरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है । इस सत्र में संकल्प कुनकुरी की दो छात्राओं के साथ संकल्प संस्थान के दो छात्रों को मिलाकर अब कुल चार छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा की राज्य प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किये है ।
    छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में इस सत्र में इस संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर से एक-एक छात्र पुनर्मूल्यांकन उपरांत प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने में कामयाब हुए है । प्रदेश में मा.शि. मण्डल द्वारा बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में की जा रही लापरवाही के कारण यहां के दो छात्र परीक्षा परिणाम घोषणा के साथ बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त नहीं कर पाये थे, किन्तु इन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन का आवेदन कर पुनर्मूल्यांकन करवाया । पुनर्मूल्यांकन उपरांत इन दोनों छात्रों के अंकों में वृद्धि हुई जिसके कारण अब ये छात्र बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने में कामयाब हो गये हैं ।
    संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के कक्षा 10 वीं के मेघावी छात्र संतोष यादव ने पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रावीण्य सूची में 10 वॉं स्थान प्राप्त किया है, वही कक्षा 12 वीं के मेघावी छात्र रमेश यादव ने प्रावीण्य सूची में 9 वॉं स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरान्वित किया है । रमेश एक कृषक परिवार का छात्र है तो संतोष भी कृषक परिवार से ही है ।
    गौरतलब है कि वर्ष 2016-17 से लगातार इस संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं । विगत 5 वर्षों में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर से 17 तथा संकल्प कुनकुरी से प्रथम वर्ष में ही दो विद्यार्थियों ने राज्य के प्रवीण्य सूची में टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर न सिर्फ संकल्प शिक्षण संस्थान का गौरव बढ़ाया है बल्कि पूरे जिला का मान बढ़ाया है।
    बच्चों की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद, संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, शिक्षक ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, अशि्वनी सिंह, दिलीप सिंह, प्रभात मिश्रा, गजेन्द्र साहू, राजेन्द्र प्रेमी, राजेन्द्र नंदे, शांति कुजूर, मुकेश वर्मा, अभिषेक आंनद, शिव सुन्दर यादव, विशाल पाण्डेय, स्टाफ टी.सी.कश्यप, दिलीप राम, दीपक महतो, प्रदीप नायक एवं यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका आक्रोश रैली के साथ कर्मचारियों अधिकारियों ने मनाया हरेली तिहार*
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सफलता की कहानी* *आयुष्मान कार्ड योजना से 16534 हितग्राही हुए लाभांवित* *12 करोड़ 86 लाख रूपये के निःशुल्क ईलाज का मिला लाभ*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?