Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सेवानिवृत्त शिक्षक की ग्रेज्युटी राशि सहित बचत अन्य कुल राशि रू. 23,64,059.18 /-(तेईस लाख चौसठ हजार उनसठ रूपये अट्ठारह पैसे) को अपने खाता में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी संतोष प्रसाद चौधरी को दोकड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    Uncategorized

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सेवानिवृत्त शिक्षक की ग्रेज्युटी राशि सहित बचत अन्य कुल राशि रू. 23,64,059.18 /-(तेईस लाख चौसठ हजार उनसठ रूपये अट्ठारह पैसे) को अपने खाता में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी संतोष प्रसाद चौधरी को दोकड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ सेवानिवृत्त शिक्षक की ग्रेज्युटी राशि सहित बचत अन्य कुल राशि रू. 23,64,059.18 /-(तेईस लाख चौसठ हजार उनसठ रूपये अट्ठारह पैसे) को अपने खाता में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी संतोष प्रसाद चौधरी को दोकड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ आरोपी बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन करता है,*
    *⏺️ चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध था।*

    ——00——
    ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दोकड़ा क्षेत्र में निवासरत प्रार्थी सेवानिवृत्त शिक्षक ने दिनांक 21.07.2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांसाबेल में है। इसको शिक्षकीय कार्य की समस्त राशि का अंतरण उक्त खाता में होता है। प्रार्थी को सेवानिवृत्त पश्चात् ग्रेज्युटी राशि रू. 12,67,728 /-(बारह लाख सड़सठ हजार सात सौ अट्ठाईस) प्राप्त हुआ था। दिनांक 04.10.2021 को ए.टी.एम. से राशि आहरण नहीं होने पर प्रार्थी अपना पासबुक लेकर बैंक में एंट्री कराने गया था, तब इसे जानकारी हुई कि इसके बैंक खाते से अनाधिकृत रूप से विभिन्न तरीके से दिनांक 16.05.2018 से 04.10.2021 तक कुल राशि रू. 23,64,059.18 /-(तेईस लाख चैसठ हजार उनसठ रूपये अट्ठारह पैसे) का आहरण किया गया है। अधिकांश राशि फंड ट्रांसफर किया गया है। बैंक से उक्त ट्रांसफर राशि के संबंध में जानकारी लेने पर उनके द्वारा संतोष प्रसाद चौधरी नामक व्यक्ति द्वारा रकम को ट्रांसफर करना बताया गया। संतोष प्रसाद चौधरी भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चैकी दोकड़ा में धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान बैंक से प्राप्त प्रार्थी का स्टेटमेंट तथा संतोष प्रसाद चौधरी का बैंक स्टेटमेंट का अवलोकन करने पर आरोपी के द्वारा उक्त रकम को आरोपी द्वारा अपने खाता में ट्रांसफर करना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने एवं गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया था, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर उक्त आरोपी को दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक डिवाईस लैपटाॅप, ए.टी.एम. स्वाईप मशीन, फिंगरप्रिंट, बायोमैट्रिक डिवाईस एवं बैंक पासबुक को जप्त किया गया है। *आरोपी संतोष प्रसाद चौधरी उम्र 38 साल निवासी दोकड़ा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 17.01.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

     


    ➡️उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी दोकड़ा स.उ.नि. टी.आर. सारथी, आर. 687 अलेक्सियुस तिग्गा, आर. 23 मुकेश कुमार, आर. 773 प्रकाश मिंज एवं सै. 300 सतीष मिंज का सराहनीय योगदान रहा है।

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*शासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिला दुर्गेश पाठक को*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 33 वॉं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?