Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*शासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिला दुर्गेश पाठक को*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*शासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिला दुर्गेश पाठक को*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सफलता की कहानी*
    *शासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिला दुर्गेश पाठक को*

    *मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद* *कलेक्टर ने विडियो काल के माध्यम से योजना की ली जानकारी*
    जशपुरनगर 17 जनवरी 2023/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विडियो काल के माध्यम से जशपुर निवासी लाभान्वित हितग्राही श्री दुर्गेश पाठक से बात की राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में 7500 वर्ग फीट तक की शासकीय भूमि का आबंटन कर कब्जाधारी को मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। इस हेतु अतिक्रमित 7500 वर्ग फीट तक की शासकीय भूमि के व्यवस्थापन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदान किया गया है। जिससे नजूल भूमि पर अतिक्रमित व्यक्ति शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार राशि जमा कर मालिकाना हक प्राप्त कर सकते है।
    नगर पालिका जशपुर केे निवासी श्री दुर्गेश पाठक ने शासन के इस प्रावधान के तहत नगरीय क्षेत्र में स्थित 7500 वर्ग फीट भूमि तक अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन का लाभ लिया है। उन्होंने अपने काबिज लगभग 820 स्क्वायर फीट भूमि का नियमितीकरण करा मालिकाना हक प्राप्त किया है।

    हितग्राही श्री दुर्गेश पाठक ने कहा की प्रदेश में पहली बार इस तरह की योजना लागू की गई है। जमीन का वास्तविक मालिकाना हक पाकर उनका पूरा परिवार बहुत खुश है। पूर्व में यह जमीन शासकीय होने के कारण हम इस पर अपना वास्तविक मालिकाना हक नहीं जता पा रहे थे। जमीन का अभिलेख मिलने से हमारी चिंता दूर हो गई है।
    श्री पाठक ने बताया कि उक्त जमीन उनकी पैतृत्क जमीन से लगी हुई थी जिस पर लगभग तीन पिढ़ियों से उनका परिवार काबिज रहा है। शासन की इस योजना की जनाकारी मिलते ही हितग्राही द्वारा जुलाई 2020 में अतिक्रमित भूमि का मालिकाना हक प्राप्त करने हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन किया गया था। इस संबंध में नगर पालिका कार्यालय, अस्पताल, नगर निवेश सहित अन्य विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किया गया। राजस्व अमलें द्वारा भी आगे की कार्यवाही एवं मौका जांच कर प्रकरण का शीघ्रता से निराकरण किया गया। उनके द्वारा काबिज भूमि के एवं में 3 लाख 82 हजार 709 रुपए चालान के माध्यम से जमा किया गया एवं अप्रैल 2021 में उन्हें भूमि का पट्टा प्रदान करते हुए भू-स्वामी का अधिकार प्राप्त हुआ।
    श्री पाठक ने बताया कि जमीन के मालिकाना हक मिलने पर अब वे उक्त भूमि पर अपने सपनों का आशियाना बना रहे है। यहां उनका जन्म हुआ है एवं इसी जमीन पर उन्होंने अपना बचपन व्यतीत किया है। हितग्राही ने बताया की उक्त जमीन पर घर बनाना उनके माता पिता का ख्वाब रहा है जिसे अब वे प्रशासन के सहयोग से पूरा कर पा रहे है।
    उन्होंने बताया कि नजूल जमीन होने के कारण वे अपना घर नहीं बना पा रहे थे। उन्हें हमेशा बेदखली का डर रहता था। परंतु अब जमीन का पट्टा प्राप्त होने के बाद उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं रह गया है और वे अपना घर बनाना प्रारंभ कर चुके है। जल्द ही उनका आवास तैयार हो जाएगा। श्री पाठक ने बताया कि भूमि स्वामी हक प्राप्त करने से संपत्ति के विक्रय, बैंक लोन, बंटवारा सहित अन्य सभी दिक्कत दूर हो गई है। घर बनाने के लिए बैंक द्वारा उन्हें लोन भी प्राप्त हुआ है। यथाशीघ्र उनका आवास निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
    श्री पाठक ने काबिज भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है |

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका साप्ताहिक बाजार का उद्घघाटन से ग्रामीणों को राहत नही करना पड़ेगा राशन सब्जी के लिए 10 किलोमीटर का सफर :- मनोज सागर यादव
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सेवानिवृत्त शिक्षक की ग्रेज्युटी राशि सहित बचत अन्य कुल राशि रू. 23,64,059.18 /-(तेईस लाख चौसठ हजार उनसठ रूपये अट्ठारह पैसे) को अपने खाता में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी संतोष प्रसाद चौधरी को दोकड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?