*यातायात व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था व बसों के स्टॉपेज को लेकर ,यातायात प्रभारी जशपुर ,रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन तथा प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर नायब तहसीलदार श्री सुनील सेन ने ली बस संचालकों, बस चालकों एवं बस एजेंटों की बैठक*
——000——
आज दिनांक 28 मई 2023 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बी०पी० राजभानु के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी जशपुर,रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन व प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर नायब तहसीलदार श्री सुशील सेन की अध्यक्षता में रक्षित केंद्र जशपुर के सभागार में बस चालकों, एजेंट एवं ऑपरेटरों की मीटिंग ली गई, उक्त मीटिंग में बस स्टैंड में होने वाले अव्यवस्था, यात्रियों की सुविधा तथा निर्धारित स्थल पर बस की पार्किंग एवं जशपुर शहर से निकलने वाली एवम्ं जशपुर शहर में आने वाली बसों के दिए गए स्टॉपेज में ही यात्रियों को उतारने एवं बैठाने की हिदायत दी गई ।

जिससे कि शहर की यातयात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो सके एवं आम नागरिकों को यात्रा में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
——000——
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
