Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका गोधन न्याय योजना कृषको के लिए साबित हो रहा है वरदान*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका गोधन न्याय योजना कृषको के लिए साबित हो रहा है वरदान*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *गोधन न्याय योजना कृषको के लिए साबित हो रहा है वरदान*

    *अजीविकामूलक गतिविधियों से महिलाएं बन रही हैं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर*

    *गोधन न्याय योजना से स्वप्रेरित होकर वर्मी टांका निर्माण कर स्वालम्बन की ओर बढ़ रही सुशीला*

    *खाली पड़ी जमीन पर वर्मी टाका का निमार्ण कर बनाया उसे उपयोगी*

    *वर्मी खाद के उपयोग से ग्रीष्मकाल में 0.400 हेक्टेयर में लगाया गया पत्ता गोभी, उत्पादन भी बहुत अच्छी*

    *अब अपनी कृषि कार्य में गांव की कई महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं*

    जशपुरनगर 28 मई 2023/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना नाम के अनुरूप ही अब महिलाओं, किसानों, आमजनों के लिए हो गई है। ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी से अपनी सहभागिता बढ़ा रही हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में संचालित आय मूलक गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी तथा उनका भरण-पोषण कर अपने जीवन स्तर बढ़ाने में सक्षम हो रही हैं। गोधन योजना अंतर्गत महिलाएं स्वप्रेरित होकर वर्मी टांका निर्माण कर स्वालम्बन की ओर कदम बढ़ा रहे है।
    यह सफलता की कहानी एक स्वावलंबी महिला श्रीमती सुशीला कुजूर पति श्री मनोज कुजूर निवासी ग्राम मितघरा विकास खण्ड बगीचा जिला जशपुर की निवासी है। जो पूर्णतः गृहणी है। श्रीमती सुशीला कुजूर बताती है कि उनके पास कुल 4.600 है जमीन है जिसमें में धान, मक्का, कुटकी एवं उडद तथा साग सब्जी की खेती करती है तथा वह शासन की विभिन्न योजना का लाभ लेकर तकनीकी ढंग से खेती करवाती है जिससे उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजनातर्गत निर्मित गोठान का अवलोकन किया जिसमें वर्मी टाका से वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है जो कि बहुत अच्छे किस्म का है तथा मैं उससे प्रभावित होकर श्री ए. के. सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बगीचा से मार्ग दर्शन प्राप्त कर अपने घर में लीची के पेड़ के नीचे खाली पडी हुई जमीन पर वर्मी टांका का निर्माण करवायी और अपने पास उपलब्ध जैविक कचरा एवं गोवर से सभी टांको की भराई कराई। उन्ही टांको में केचुआ डाल कर वर्मी खाद का निर्माण की है तथा उसी खाद का उपयोग कर अभी ग्रीष्मकाल में 0.400 हेक्टेयर में पत्ता गोभी का फसल लगायी है।

    वर्मी खाद से उत्पन्न पत्ता गोभी बहुत अच्छी है तथा ग्रीष्मकाल में भी अच्छा उत्पादन होने की संभावना है। इस तरह से खाद निर्माण करने खाली पड़ी जमीन का उपयोग हुआ और अलग से छाया की व्यवस्था नही करना पड़ी। इसके अलावा 0.200 हेक्टेयर में डबरी निर्माण कराकर मछली पालन के साथ ही अपने घर में मुर्गी एवं बकरी पालन का कार्य कर रही है। अपनी कृषि कार्य में गांव की कई महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
    उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री बघेल की गोधन न्याय योजना हम कृषकों के लिए एक वरदान है। जिससे हम गरीब कृषक अपने पास उपलब्ध जैविक कचरे का उपयोग कर कम लागत में वर्मी खाद तैयार कर जैविक विधि से खेती कर सकते हैं इस विधि से खेती कर विष रहित फसल एवं साग-सब्जी प्राप्त कर सकते है। जिसका बाजार में अच्छा मूल्य भी प्राप्त होता है तथा मानव शरीर में किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित की ही। साथ में गांव की अन्य महिलाओं को इस तरह की खेती करने के लिये प्रोत्साहित करती हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका यातायात व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था व बसों के स्टॉपेज को लेकर ,यातायात प्रभारी जशपुर ,रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन तथा प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर नायब तहसीलदार श्री सुनील सेन ने ली बस संचालकों, बस चालकों एवं बस एजेंटों की बैठक* 
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम जी का जसपुर दौरा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?