*प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि*

जशपुरनगर 24 जुलाई 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम मनोरा निवासी प्रतिमा पैंकरा का कुआ के पानी में डुबने से 05 नवम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के माता मुन्नी पैंकरा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
