Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महादेव सट्टा एप्प से जुड़े गिरोह का जशपुर जिले में हुआ भंडाफोड़
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महादेव सट्टा एप्प से जुड़े गिरोह का जशपुर जिले में हुआ भंडाफोड़

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    महादेव सट्टा एप्प से जुड़े गिरोह का जशपुर जिले में हुआ भंडाफोड़

    *संदिग्ध बैंक खातों में करीबन 28 करोड़ 76 लाख रू. जमा एवं 25 करोड़ 51 लाख रु. आहरण किया गया है,*

    *जशपुर पुलिस द्वारा तत्परता से सट्टा एप्प के 03 करोड़ 24 लाख 77 हजार रू. को फ्रीज कराया जा रहा है,*

    *बाप-बेटा एवं अन्य मिलकर क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों का खाता खुलवाकर 95 बैंक खातों के कुल 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों रूपयों की हेरा-फेरी की गई,*

    *आरोपियों से नगदी रकम कुल 02 लाख तीस हजार रू., विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, बैंक का सील, सिमकार्ड एवं पासपोर्ट इत्यादि जप्त,*

    *तपकरा के ताम्रकार फैमिली के पिता-पुत्र द्वारा सरकारी नौकरी लगाने/ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों का खाता खुलवाया गया,* 

    *उपरोक्त आरोपीगण महादेव सट्टा एप्प से जुड़े लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देते थे,*

    *आरोपियों के विरूद्ध थाना तपकरा में अप.क्र. 83/2024 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।* 

    गिरफ्तार आरोपीगण:-

    1-मनोज ताम्रकार उम्र 58 साल,

    2-सुकेश ताम्रकार उम्र 25 साल,

    3-चंद्रसेन ताम्रकार उर्फ सोमू उम्र 26 साल निवासी तपकरा

    4-योगेश साहू उम्र 23 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा।

     

    *जप्ती:-*

     

    1-मनोज ताम्रकार के कब्जे से- नगदी रकम 30 हजार रू., 23 नग एटीएम कार्ड, 04 नग पासबुक, 02 नग चेकबुक, 01 नग एड्रांईड फोन।

     

    2-सुकेश ताम्रकार के कब्जे से- नगदी रकम 01 लाख रू., 51 नग एटीएम कार्ड, 14 नग पासबुक, 67 नग चेकबुक, 01 नग एड्रांईड फोन, 02 सिमकार्ड, 01 पासपोर्ट।

     

    3-चंद्रसेन ताम्रकार के कब्जे से- नगदी रकम 01 लाख रू., 50 नग एटीएम कार्ड, 07 नग पासबुक, 39 नग चेकबुक, 01 लैपटाप, 01 नग छ.ग. ग्रामीण बैंक का सिल, 03 नग एड्रांईड फोन, 03 सिमकार्ड, 01 पासपोर्ट।

     

    4-योगेश साहू के कब्जे से- 05 नग चेकबुक, 01 नग पासबुक, 02 नग फोन।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240725-WA0092.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240725-WA0091.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240725-WA0093.mp4

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकास लकड़ा उम्र 34 साल निवासी बंधाटोली थाना तपकरा ने दिनांक 23.07.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह नवंबर 2023 में ग्राम तपकरा के रहने वाले मनोज ताम्रकार एवं उसके 02 पुत्र सुकेश ताम्रकार, चंद्रसेन ताम्रकार उर्फ सोमू तीनों पिता-पुत्र इसके घर आये और प्रार्थी को बोले कि तुमको हमलोग नौकरी में लगा देंगें, जिसके लिये कुछ औपचारिकता पूर्ण करने पर नौकरी लग सकती है, लेकिन हमारी कुछ शर्तों को मानना पड़ेगा। तीनों पिता-पुत्र ने प्रार्थी को कहा कि अभी तुमको 05 हजार रू. नगद और अकाउंट खोलने व सिमकार्ड लेने के लिये आधार कार्ड, पैन कार्ड देना होगा। प्रार्थी ने खुद के बेरोजगार होने के कारण उन्हें 05 हजार रू. नगद व अकाउंट खोलने व सिमकार्ड लेने के लिये जरूरी दस्तावेज उन्हें दे दिया था।

    माह फरवरी 2024 में तपकरा बस स्टैंड में प्रार्थी द्वारा सुकेश ताम्रकार एवं उसके साथी के साथ मिलने पर उन्हें अपनी नौकरी के बारे में पूछने पर वे बोले कि शासन की तरफ से वेकेंसी नहीं आ रही है जैसे ही वैकेंसी आयेगी, नौकरी लगवा देंगें, 03 लाख रू. की व्यवस्था करके रखना उन दोनों के द्वारा कहा गया। प्रार्थी द्वारा उनसे अपने नाम पर खोले गये खाता के बारे में पूछने पर वे गोल-मोल जवाब देने लगे एवं उनके द्वारा प्रार्थी के बैंक खाते एवं सिमकार्ड का दुरूपयोग किया जा रहा है। मनोज ताम्रकार एवं उसके पुत्र द्वारा प्रार्थी के नाम से 02 अलग-अलग बैंक में खाता खोला गया है जिसमें 01 खाता पोल्ट्री फाॅर्म के नाम से खोला गया है। मनोज ताम्रकार एवं उसके पुत्रों द्वारा प्रार्थी के बैंक खाते का दुरूपयोग किये जाने की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    महादेव सट्टा एप से प्रकरण जुड़ा होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी द्वारा प्रकरण की लगातार मानीटरिंग की जा रही थी एवं एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम का गठन कर प्रकरण की सूक्ष्मता से विवेचना कर संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर प्रकरण के आरोपीगण मनोज ताम्रकार, सुकेश ताम्रकार, चंद्रसेन ताम्रकार उर्फ सोमू एवं योगेश साहू को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उनके द्वारा क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों को नौकरी लगाने के नाम से, इनकम टैक्स के नाम से, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम से उनका खाता खुलवाया गया एवं वे सभी खातों को महादेव सट्टा एप्प से जुड़े हुये लोगों के साथ मिलकर संचालित करते थे, इस कार्य के लिये उन्हें मोटी रकम एवं अच्छा कमीशन मिलता था। पुलिस द्वारा उनके मेमोरंडम कथन से नगदी रकम कुल 02 लाख तीस हजार रू., विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, बैंक का सील, सिमकार्ड एवं पासपोर्ट इत्यादि जप्त किया गया है।

    प्रकरण के आरोपीगण 1-मनोज ताम्रकार उम्र 58 साल, 2-सुकेश ताम्रकार उम्र 25 साल, 3-चंद्रसेन ताम्रकार उर्फ सोमू उम्र 26 साल निवासी तपकरा एवं 4-योगेश साहू उम्र 23 साल निवासी सिंगीबहार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही जारी है और खुलासा होने की संभावना है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी, निरीक्षक विनित पाण्डेय, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, उप निरीक्षक विवेक भगत, स.उ.नि. उमेश प्रभाकर, स.उ.नि. रामनाथ राम, स.उ.नि. प्रेमिका कुजूर, प्र.आर. अजय लकड़ा, प्र.आर. तरसियुस मिंज, आर. अविनाश लकड़ा, आर. शंकर राम एवं सायबर सेल टीप का सराहनीय योगदान रहा है।

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- *इस मामले में पुलिस की विवेचना जारी है इस प्रकरण के मास्टरमाइंड और अगले कड़ी में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस के पास पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं, उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।”*

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 10 हजार भर्तियां होगी स्वास्थ्य विभाग में
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….
    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..
    • जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: गौ-तस्करी का फरार मास्टरमाइंड इम्तियाज सलाखों के पीछे, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?