Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दो पाली में आयोजित परीक्षा में जिले के 9 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दो पाली में आयोजित परीक्षा में जिले के 9 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सीजी सेट पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण  संपन्न*

    *दो पाली में आयोजित परीक्षा में जिले के 9 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा* 

    *बनाए गए थे 33 केंद्र, केन्द्रों में रही कड़ी सुरक्षा*

    जशपुरनगर 21जुलाई2024/छत्तीसगढ़ व्यापमं की ओर से प्रदेश भर में रविवार को सीजी सेट पात्रता स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा परीक्षा ली गई।परीक्षा दो पाली में शांतिपूर्ण आयोजित हुई। जिले में पहली बार आयोजित सीजी सेट पात्रता परीक्षा के लिए 10040 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम पाली में 4863 और द्वितीय पाली में 4839 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और प्रथम पाली में 5177 और द्वितीय पाली में 5201अनुपस्थित रहे।

    परीक्षा के बेहतर संपादन हेतु ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। दो पाली में आयोजित परीक्षा में जिले के 9 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

     

     

    *जिले में बनाए गए थे 33केंद्र, केन्द्रों में रही कड़ी सुरक्षा*

     

    जशपुर जिला में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 16 परीक्षा केंद्र जशपुर जिला मुख्यालय के आसपास ,10 परीक्षा केंद्र कुनकुरी के आसपास एवं 07 परीक्षा केंद्र पत्थलगांव तहसील में बनाए गए थे।पूरे परीक्षा केंद्र में कुल 10040 परीक्षार्थी ने आवेदन किया था।जहां  कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु परीक्षा पूर्ण करने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने नोडल एवं ऑब्जर्वर की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रही।

     

    *जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केन्द्रों पर किए थे कड़े इंतजाम*

    •    जिले में परीक्षा केन्द्रों पर टेबल कुर्सी, बिजली, पंखा, पानी सहित अन्य जरूरी आवश्यकताओं की व्यवस्था बेहतर ढंग से की गई थी। केन्द्रों प्रवेश से पहले सुरक्षाकर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गई। जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़े इंतजाम किए गए थे । परीक्षा को लेकर सभी सेंटर पर डेढ़ घंटे पहले ही परिक्षार्थियों की एंट्री शुरू की गई थी । परिक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और फोटो आईडी कार्ड से जांच के साथ ही नकल रोकने के लिए तलाशी ली गई। इसके बाद परिक्षार्थियो को एग्जाम सेंटर में एंट्री मिली। इसके बाद परीक्षा शुरू हुई। जिले भर में बनाए गए सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सीजी सेट पात्रता परीक्षा क्वालीफाई करने वाले परीक्षार्थी राज्य द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त कर सकेंगे।
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सीएचसी कासाबेल में में हुआ रक्त शिविर का आयोजन
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अपराध समीक्षा पर पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने अनुविभागवार ली बैठक, लंबित पुराने मामलों की बिन्दुवार समीक्षा की गई, निराकरण हेतु विवेचकों सचेत किया गया,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया गया

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?