Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रहे जशपुर प्रवास पर
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रहे जशपुर प्रवास पर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रहे जशपुर प्रवास पर* 

    *वन विभाग में चल रहे कार्यों, हाथी प्रभावित क्षेत्रों सहित तपकरा में 40.00 हेक्टेयर में किए गए ऑवला वृक्षारोपण का किया निरीक्षण*

    *एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत किया वृक्षारोपण* 

    *परिक्षेत्र अधिकारी एवं उप वनमण्डलाधिकारी की ली समीक्षा बैठक, अगामी वर्ष हेतु एक्शन प्लान तैयार करने किया निर्देशित*

    जशपुरनगर 10 जुलाई 2024/प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही श्रीनिवास राव

    भा.व.से. 07 जुलाई 2024 को जशपुर वनमण्डल के प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान वन विभाग में चल रहे विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया तथा अगामी वर्षों हेतु कार्य आयोजना से संबंधित क्षेत्रीय वन

    अमलों को निर्देशित किया गया साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्रों का मौका निरीक्षण कर कर हाथी मित्र दल एवं वन अमला को हाथी प्रबंधन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

    प्रवास के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा तपकरा परिक्षेत्र के बीट

    हाथीबेड में 40.00 हेक्टेयर में ऑवला वृक्षारोपण का निरीक्षण किया गया। मौके पर ऑवला

    वृक्षारोपण पूर्ण रूप से सफल पाया गया तथा कार्य की सराहना की गई साथ ही वहाँ सुरक्षा में तैनात

    वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री डमरूधर का साल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मौके पर ही प्रधान

    मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

    प्रवास के दौरान हाथी प्रबंधन एवं भू-जल संरक्षण कार्य अतंर्गत निर्मित अर्दन डेम, पकुटेशन टैंक आदि कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य की सराहना की गई मौके पर स्थानीय

    ग्रामणों एवं वन अमला को हाथी प्रबंधन से संबंधित तकनीकी पहलूओं से अवगत कराया गया और हाथी मानव द्वांद प्रबंधन को गंभीरता पूर्वक एवं प्रभावशाली ढंग से करने हेतु निर्देशित किया गया। हाथी मित्र के सदस्यों से संवाद किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया और उन्होंने समस्त परिक्षेत्र अधिकारी एवं उपवनमण्डलाधिकारी की समीक्षा बैठक ली गई। प्रवास के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा ग्राम बगिया के सूजीबहार में निर्माणाधीन पर्यावरण वाटिका के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर हो रहे कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तथा समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जशपुर में इस वर्ष एवं अगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्याे का एक्शन प्लान तैयार कर 15 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से की मुलाकात
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस लाईन जशपुर में दंगाईयों पर गोली चलने से 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुये, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?