Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस लाईन जशपुर में दंगाईयों पर गोली चलने से 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुये, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस लाईन जशपुर में दंगाईयों पर गोली चलने से 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुये, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पुलिस लाईन जशपुर में दंगाईयों पर गोली चलने से 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुये, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,*

    *प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आकस्मिक परिस्थतियों से निपटने के लिये बलवा ड्रिल की सम्पूर्ण कार्यवाही का अभ्यास किया गया,* 

    *ग्राउंड में दंगा नियंत्रण उपकरण, टीयर गैस, फायर बिग्रेड एवं हैंड ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया गया,*

    *बलवा के दौरान की जाने वाली कार्यवाही एवं सावधानियों के संबंध में एसपी एवं एडिशनल एसपी द्वारा ब्रीफ किया गया।*

    आकस्मिक परिस्थितियों एवं दंगाईयों से निपटने के लिये आज दिनांक 09.07.2024 को रक्षित केन्द्र जशपुर में बलवा ड्रिल का माॅक अभ्यास किया गया, उक्त अभ्यास कार्यवाही में पुलिस विभाग के अधि./कर्मचारीगण सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे। बलवा ड्रिल अभ्यास कार्यवाही की पूरी प्लानिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा तैयार किया गया एवं रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे द्वारा व्यवहारिक रूप में परिवर्तित किया गया। बलवा ड्रिल में कमांडर के रूप में उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर एवं मजिस्ट्रेट के रूप में स.उ.नि. रामनाथ राम को तैनात किया गया था।

    पुलिस की विभिन्न टोलियों को श्रमिक यूनियन इत्यादि में विभक्त किया गया था, जो अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अत्याचार बंद करो, शोषण बंद करें एवं हमारी मांगे पूरी करो कहते हुये नारेबाजी कर हिंसक प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें सर्वप्रथम मजिस्ट्रेट द्वारा समझाईस दिया गया कि उनकी मांगो पर विचार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा नहीं मानने पर वे पुलिस द्वारा लगाये बेरिकेड को तोड़ते हुये आगे बढ़ गये एवं जमकर तोड़-फोड़ कर रहे थे, इसी दौरान परिस्थिति बिगड़ता देख मजिस्ट्रेट के आदेश पर भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिये अश्रु गैस के गोले छोड़े गये जिससे भीड़ कुछ समय के लिये तीतर-बीतर हुआ, भीड़ पुनः और आक्रामक होकर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा था, जिस पर परस्थिति गंभीर एवं जान-माल के नुकसान होने की पूरी संभावना होने पर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस की हथियार से लैस टीम आगे बढ़ी और चिन्हित कर दंगाईयों के मुख्य कमांडर, सदस्य सहित कुल 03 लोगों के उपर गोली चलाई गई। गोली चलाने से 03 लोग घायल हुये उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस में डालकर ईलाज हेतु ले गई।

     

    उक्त बलवा ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि सभी टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन की है। भविष्य में कानून व्यवस्था या ऐसी परिस्थिति निर्मित होती है तो यही अभ्यास काम आयेगा। अश्रु गैस का उपयोग करने से भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बेरिकेड टूटने पर फोर्स हिंसक प्रदर्शन को कैसे रोकता है, बैरिकेड तोड़ते समय पर कैसे निपटना है इसको बारीकी से बताया गया। इस दौरान पुलिस को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिये और किस क्रम में बल का प्रयोग करना चाहिये, बल प्रयोग करने का तरीका क्या होगा इस संबंध में भी पुलिस अधीक्षक द्वारा बारीकी से प्रशिक्षण देकर बताया गया। इस दौरान पुलिस की क्या कमियां थी उसे नोटिस कर दूर करने हेतु उपस्थित अधि./कर्मचारियों को बताया गया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को बलवा ड्रिल अभ्यास की उपयोगिता एवं महत्व को बताया गया, अभ्यास किये रहने से परिस्थिति बिगड़ने पर या कानून व्यवस्था निर्मित होने पर उसका सामना कैसे किया जाए इसके लिए पुलिस को हमेशा तैयार रहना चाहिए एवं किस प्रकार नियंत्रित करना है वह भी आना चाहिए।

    उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुये उन्हें बताया गया कि दंगाईयों से बात कैसे करते हैं, वक्तव्य प्रभावशाली एवं असरदार होना चाहिये, बिना बल का प्रयोग किये कानून व्यवस्था को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है। अपनी उर्जा को सही तरीके से इस्तेमाल करने हेतु बताया गया। आने वाले समय इस तरह के माॅक ड्रिल का और अभ्यास कराया जायेगा।

    उक्त अभ्यास कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी, एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, तहसीलदार जशपुर श्रीमती जयश्री राजपक्षे, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, नायब तहसीलदार श्री राजेश कुमार यादव, रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे सहित जिले के समस्थ थाना/चौकी लाईन/ऑफिस के अधि./कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    ——-00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रहे जशपुर प्रवास पर
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* छात्रों को मारपीट कर परेशान करने वाला फरार छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज तमनार (भोगपुर) से हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?